{"_id":"60be6ad98ebc3e0bfc10eda7","slug":"bike-rider-dies-after-hitting-a-wall-shamli-news-mrt541728394","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
चौसाना। गांव श्यामली-श्यामला में सोमवार सुबह एक बाइक सवार व्यक्ति की दीवार से टकराकर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग रंजिशन उसका पीछा कर रहे थे। जिससे घबराकर बाइक सवार नियंत्रण खो बैठा और दीवार से टकरा गया। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध करते हुए हंगामा भी किया।
श्यामली-श्यामला में प्रवीण उर्फ पटवारी बाइक से घर जा रहा था। गांव में स्थित मोबाइल टावर के पास उसकी बाइक दीवार से टकरा गई, जिससे प्रवीण की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि होली पर गांव में हुए झगड़े में प्रवीण उर्फ पटवारी का नाम मुकदमे में था और दूसरे पक्ष के लोग उसे नुकसान पहुंचाना चाहते थे। प्रवीण घर आ रहा था, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पकड़ने के लिए पीछा किया। प्रवीण ने बाइक को तेज गति से दौड़ा लिया, जिसके बाइक अनियंत्रित होकर दीवार में जा लगी।
होली पर हुए झगड़े के मामले में दूसरे पक्ष के छह लोग पहले ही जेल जा चुके हैं और एक वांछित है। प्रवीण भी मुकदमे में वांछित था। घटना के बाद चौकी प्रभारी समयपाल अत्री मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रवीण मुकदमे में नामजद था और घर पर नहीं रहता था। तेज गति में बाइक के होने के कारण दीवार से जा टकराई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों पक्षों में तनातनी के कारण दूसरे पक्ष का नाम लिया जा रहा है। दुर्घटना में मुुकदमा दर्ज किया जा रहा है।