{"_id":"65b56a3b69a025ebdd0e9124","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-dumper-another-injured-shamli-news-c-26-1-sal1002-115554-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डंपर से टकराकर बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डंपर से टकराकर बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
Sun, 28 Jan 2024 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद अकरम का फाइल फोटो
जलालाबाद। दिल्ली सहारनपुर रोड पर सेल्फी प्वाइं रेस्टोरेंट के बाहर खड़े डंपर से टकराकर बाइक सवार निजी क्लीनिक में कंपाउंडर की मौत हो गई ,जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे हायर सेंटर भेजा गया ।
जलालाबाद के मोहल्ला सगाजीपुरा निवासी आयान पुत्र इमरान अपने साथी अकरम पुत्र इरफान के साथ बाइक पर शुक्रवार को थानाभवन जा रहा था। जब दोनों रेस्टोरेंट सेल्फी प्वाइंट के पास पहुंचे तो रेस्टोरेंट के बाहर खड़े डंपर से उनकी बाइक सीधे टकरा गई जिससे बाइक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत ही घटनास्थल के पास स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां पर अठारह वर्षीय अकरम की मौत हो गई, जो निजी क्लीनिक में कस्बे में ही कंपाउंडर था, जबकि सत्रह वर्षीय आयान को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर भेजा गया ।
प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि खडे डंपर मे बाइक सवारों की टक्कर के दौरान बाइक की स्पीड अधिक थी। मृतक अकरम के पिता इरफान की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मां के अलावा दो बहने है । घटना की सूचना से परिवार मे कोहराम मचा है।
विज्ञापन
देर शाम मृतक युवक को सुपुर्दे खाक किया गया जिसमे कस्बे से विधायक अशरफ अली, चेयरमैन जहीर मलिक, हाजी इलियास मंसूरी, सभासद राशिद मंसूरी, सभासद राशिद मालिक, कलीम अहमद, जावेद चौधरी आदि के अलावा बडी सख्या मे लोग शामिल हुए व पीडित परिवार को सांत्वना दी।