फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Shamli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 10 Sep 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
झिंझाना। ऊन रोड पर बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रदीप (30) की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काशीराम कॉलोनी निवासी प्रदीप मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी अंजू ने बताया कि बुधवार शाम प्रदीप बाइक से ऊन जा रहे थे। बालवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज के सामने उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रदीप सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदीप के पिता और दो छोटे भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। प्रदीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी अंजू और मां रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे छह वर्षीय पुत्री और तीन पुत्रों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। उधर, इस मामले में एएसपी सुमित का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed