फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike collides with narrow culvert, laborer dies

Shamli News: संकीर्ण पुलिया से टकराई बाइक, मजदूर की मौत

Thu, 11 Jan 2024 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with narrow culvert, laborer dies
गढ़ीपुख्ता। गंदेवदा संगम से कुछ ही दूरी पर रजबहे के पुल के संकीर्ण होने के कारण बाइक पुलिया से टकराते हुए रजबहे में जा गिरी। इससे बाइक सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी सोनू पुत्र सतपाल उम्र 35 वर्ष मंगलवार रात बुआ के यहां थाना नानौता क्षेत्र के ग्राम छछरौली से बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था। थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गंदेवडा संगम से कुछ ही दूरी पर ग्राम भनेड़ा की ओर एक रजबहे की संकीर्ण पुलिया है। यहां बाइक पुलिया से टकराकर गिर गई। राहगिरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।युवक को थानाभवन ले जाया गया, जहां पर उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक मकान बनाने का कार्य करता था। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

-आए दिन संकीर्ण पुलिया के कारण हो रहे हादसे
जिस रजबहे की पुलिया के कारण हादसा हुआ, वहां पर पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। पुलिया कई वर्ष पुरानी होने के कारण संकीर्ण हो चुकी है, जिसके कारण हादसे होते हैं। आने वाले वाहन चालकों को पुलिया कई बार दिखाई नहीं देती है। लोगों ने पुलिया का दोबारा निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अब कौन करेगा परिवार का पालन-पोषण
परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और तीन बच्चे भी हैं, वही मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अब सोनू की मौत के बाद उसके परिवार के समक्ष दो वक्त की रोजी रोटी का संकट आन खड़ा हो गया है। लोगों ने पीड़ित परिवार को मदद की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed