फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bijendra Singh panel's dominance

बिजेंद्र सिंह पैनल का रहा दबदबा

Tue, 23 Jan 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Tue, 23 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bijendra Singh panel's dominance
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में बिजेंद्र सिंह पैनल का दबदबा रहा। निकटतम प्रतिद्वंद्वी ठाकुर रामपाल सिंह को 14 वोटों से हराकर बिजेंद्र सिंह अध्यक्ष पद जीत गए। चुनाव परिणाम घोषित होने पर बिजेंद्र सिंह पैनल के अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। वहीं, चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित बार भवन में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और सहसचिव (प्रकाशन) पद के लिए चुनाव हुआ। पुलिस सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह मतदान शुरू हुआ। निर्धारित समय दोपहर दो बजे तक 196 में से 153 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट डाले।
विज्ञापन


चुनाव आयुक्त संजय शर्मा, मुकेश कुमार गर्ग और सतेंद्र देशवाल की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना हुई, जिसमें अध्यक्ष पद पर बिजेंद्र सिंह, महासचिव नीलकमल, कोषाध्यक्ष राजेश आर्यन और सहसचिव (प्रकाशन) पद पर हुए चुनाव में चंद्रवीर सिंह को विजेता घोषित कर दिया गया। परिणाम आने पर बिजेंद्र सिंह पैनल के अधिवक्ताओं में खुशी छा गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटा का प्रयोग भी खूब हुआ
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदाताओं ने नोटा (कोई प्रत्याशी पसंद नहीं) का प्रयोग भी खूब किया। इसी के चलते अध्यक्ष पद पर तीन, महासचिव और सहसचिव (प्रकाशन) पर दस-दस और कोषाध्यक्ष पद पर आठ मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।


नवनिर्वाचित जिला बार एसोसिएशन
अध्यक्ष --- बिजेंद्र सिंह
महासचिव -- नीलकमल
कोषाध्यक्ष -- राजेश आर्यन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष -- इशरतजहां
उपाध्यक्ष -- नीलम पुरी, संजीव गर्ग और रविंद्र जावला
कनिष्ठ उपाध्यक्ष -- अजय कुमार
सहसचिव (प्रकाशन) -- चंद्रवीर सिंह
सह सचिव (प्रशासन) -- विवेक कुमार
सहसचिव (पुस्तकालय) -- अमित शर्मा
कार्यकारिणी वरिष्ठ सदस्य -- रवि चौधरी, श्यामलाल, मदन सिंह
कार्यकारिणी कनिष्ठ सदस्य -- रविंद्र सिंह, मनोज देशवाल और सतेंद्र खैवाल

प्रत्याशी और उन्हें मिले वोट
पद ----- विजेता प्रत्याशी और वोट ----- निकटतम प्रत्याशी और प्राप्त वोट
अध्यक्ष ------- बिजेंद्र सिंह 82 ------- ठाकुर रामपाल सिंह 68
महासचिव ---- नीलकमल 94 ------ सोमपाल सिंह चौहान 49
कोषाध्यक्ष ---- राजेश आर्यन 89---- श्यामवती 56
सह सचिव (प्रकाशन) --चंद्रवीर सिंह 77 -- दिलशाद 66

दूसरे गुट ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल
जिला बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया पर दूसरे गुट ने सवाल उठाया है। जिला यूथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष अवधेश मलिक, महासचिव नवीन कुमार गर्ग और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन नहीं है, जिस कारण चुनाव प्रक्रिया अमान्य है। गत नवंबर माह में जिला उपभोक्ता फोरम ने भी इस संबंध में आदेश दिया था। इसके बावजूद चुनाव संपन्न करा दिया गया, जो असंवैधानिक है और न्यायालय के आदेश की अवमानना है। मंगलवार को फिर से जिला उपभोक्ता फोरम न्यायालय में वाद दायर किया गया है, जिसके संबंध में विपक्षीगणों को समन भेजा गया, लेकिन उन्होंने समन तामील करने से इंकार कर दिया। उनकी मांग है कि असंवैधानिक तरीके से कराए गए जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को अमान्य घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed