{"_id":"61e86bb171e87f5b6a321e00","slug":"bijendra-filed-nomination-from-aam-aadmi-party-shamli-news-mrt5740118121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी से बिजेंद्र ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी से बिजेंद्र ने किया नामांकन
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में नामांकन करने जाते आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बिजेंद्र सिंह मलिक।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी से बिजेंद्र ने किया नामांकन
शामली। विधानसभा चुनाव-2022 के लिए पांचवें दिन बुधवार को शामली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बिजेंद्र मलिक कुरमाली ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कैराना विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी विजय कौशिक ने नामांकन का दूसरा सेट जमा किया। तीनों विधानसभा सीट पर 14 नामांकन पत्र बुधवार को खरीदे गए। अब नामांकन के दो दिन ही शेष हैं। आज और कल नामांकन प्रक्रिया में तेजी आएगी।
आप प्रत्याशी के रूप में बिजेंद्र मलिक ने आरओ व एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। शामली विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रवीण कुमार पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी कासमपुर, ललित कुमार आर्यपुरी बनत ने निर्दलीय, मोहम्मद नासिर बंतीखेडा ने आजाद समाज पार्टी कांशीराम, मोहम्मद अय्यूब जंग गढ़ी दौलत ने कांग्रेस, धुरेंद्र सिंह माजरा रोड शामली ने भाजपा, अजय कुमार ने माजरा रोड शामली भाजपा, बिजेंद्र कुमार कुड़ाना ने बसपा की ओर से नामांकन पत्र प्राप्त किए। कैराना विधानसभा सीट से अब्दुल हफीज निवासी बेगमपुरा कैराना ने कांग्रेस, धर्मवीर निवासी मन्ना माजरा ने नामांकन पत्र खरीदे। थानाभवन विधानसभा सीट से श्वेता सैनी पत्नी सत्य संयम ने निर्दलीय, समूद चौहान ने आजाद समाज पार्टी, शेखरपाल निवासी शामली ने निर्दलीय, प्रवीण कुमार निर्दलीय, मोहम्मद इकराम निवासी हसनपुर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन खरीदे।
पांच दिन में पांच प्रत्याशियों ने किए नामांकन
पांच दिन में पांच प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करा चुके हैं। 14 जनवरी को कैराना विधानसभा से सपा विधायक नाहिद हसन का नामांकन पत्र दाखिल हुआ था। 18 जनवरी को थानाभवन विधान सभा से प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, शामली विधानसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी, कैराना विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शामली के विजय कुमार और बुधवार को शामली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में बिजेंद्र मलिक ने नामांकन पत्र जमा कर चुके हैं।