{"_id":"63e92b0fcfc0f0f42c03e4f7","slug":"big-contribution-of-entrepreneurs-in-the-development-of-the-country-and-the-state-virendra-singh-shamli-news-c-14-1-115943-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश और प्रदेश के विकास में उद्यमियों का बड़ा योगदान: वीरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश और प्रदेश के विकास में उद्यमियों का बड़ा योगदान: वीरेंद्र सिंह
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट कार्यक्रम में एमएलसी वीरेंद्र सिंह व
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में प्रदेश स्तरीय इंवेस्टर समिट के समापन पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, साइमा व लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अंकित गोयल, नरेश गिल, विशाल गुप्ता, सुधीर कुमार, अमित जैन आदि उद्यमियों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।
कार्यक्रम में एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 6 वर्षों से मुख्यमंत्री ने प्रदेश को सुरक्षित माहौल दिया है। पहले पलायन की बात होती थी आज वहा उद्यमी वर्तमान सरकार में निर्भय होकर अपने इकाइयों का संचालन कर साथ ही देश और प्रदेश के विकास में बड़ा योगदान दे रहे हैं। उद्योग लगने के बाद बेरोजगारी कम होगी। प्रदेश में करोड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि इंवेस्टर समिट के लिए जिले में 750 करोड़ का लक्ष्य मिला था। जिसमें 2100 करोड़ के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। प्राप्त हुए प्रस्ताव में से 52 इकाइयों के 1500 करोड़ से अधिक के एमओयू साइन हो चुके हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने उद्यमियों की सभी प्रकार की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने की बात कही। जनपद में लक्ष्य से अधिक प्राप्ति को लेकर सभी उद्यमी को बधाई दी गई। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर सायमा एवं लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि ईजी ऑफ डूइंग बिजनेस में जनपद शामली पूरे प्रदेश में सातवें नंबर पर है। जो के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के अवसर पर प्रतिष्ठित उद्यमी सहित जिला उद्योग केंद्र से रविंद्र कुमार और आशीष कुमार सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश स्तर पर आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर समिट के उद्घाटन सत्र में जनपद शामली से अशोक बंसल निकिता पेपर मिल, अंकित, जैन रोहित गर्ग, सुधीर बंसल ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई महर्षि दयानंद की जयंती
जलालाबाद। कस्बे के आर्य समाज मंदिर में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती धूमधाम से मनाई गई। महर्षि दयानंद सरस्वती ने हिंदी में ग्रंथों की रचना कर संस्कृत में लिखित ग्रंथों का हिंदी में अनुवाद किया। सत्यार्थ प्रकाश ग्रंथ की उन्होंने रचना की। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अभियान में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। भारत, भारतीयों का है, यह उनका प्रमुख उद्गार था। अंधविश्वास, अज्ञान के प्रति समाज को जागृत करने के लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान किया। स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रांतिकारी आर्य समाज से जुड़े रहे। महर्षि दयानंद सरस्वती को सदैव समाज सुधारक के रूप में स्मरण किया जाएगा। कार्यक्रम में अनुराधा आर्य, कुलदीप, विनीत आर्य, सहदेव, लक्ष्मीचंद आदि उपस्थित रहे। संवाद