फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Big action: 11 including DCO of Shamli and Amroha suspended in embezzlement case of Rs. 5.5 crores

बड़ी कार्रवाई: पौने पांच करोड़ के गबन मामले में शामली और अमरोहा के DCO समेत 11 निलंबित, पढ़ें-पूरा मामला

Mon, 30 Oct 2023 08:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Oct 2023 08:29 AM IST
सार

शामली और अमरोहा में पौने पांच करोड़ के गबन के मामले में डीएसओ समेत 11 को निलंबित किया गया है। कार्यालय के बाबू ने गबन किया था। वहीं जांच टीम ने माना बिना अधिकारियों की मिलीभगत के गबन नहीं हो सकता। उधर कार्रवाई के बाद डीसीओ बोले, मुझ पर लगाया गया गबन का आरोप बेबुनियाद है, बाबू पर तुरंत ही कार्रवाई कर दी थी

विज्ञापन
Big action: 11 including DCO of Shamli and Amroha suspended in embezzlement case of Rs. 5.5 crores
निलंबित जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली के जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह और अमरोहा के डीसीओ डाॅ. अजय सिंह समेत 11 को अमरोहा में गन्ना विभाग में हुए पौने पांच करोड़ रुपये के गबन के मामले में निलंबित कर दिया गया। विजय बहादुर पिछले तीन साल से शामली में तैनात हैं। एसआईटी ने भी जांच कर मामले की रिपोर्ट आलाधिकारियों को सौंपी थी।

विज्ञापन


बीते साल गन्ना विभाग में साढ़े चार करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया था। उप गन्ना आयुक्त मुरादाबाद द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच कर सौंपी रिपोर्ट में कहा था कि जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के बाबू आशीष सैनी पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गजरौला के साथ ही गन्ना विकास परिषद चंदनपुर कार्यालय की भी जिम्मेदारी है। टीम ने वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक के अभिलेखों की जांच की। जिसमें पाया कि अमरोहा गन्ना विभाग के काबू आशीष सैनी ने अलग-अलग बैंक से रकम की निकासी की।

विज्ञापन

इसके अलावा आशीष सैनी द्वारा अपनी पत्नी प्रीति सैनी के गन्ना विकास परिषद गजरौला व चंदनपुर के यूनियन बैंक अमरोहा, कैनरा बैंक अमरोहा, एचडीएफसी अमरोहा, पंजाब नेशनल बैंक अमरोहा, कैनरा बैंक गजरौला, एक्सिस बैंक गजरौला एवं जिला सहकारी बैंक के खाते में से रकम ट्रांसफर की। गबन की पुष्टि होने पर तत्कालीन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रीतम सिंह ने 16 जुलाई-22 को थाना गजरौला में आशीष सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

उधर, मामला हाई प्रोफाइल हो जाने और अगस्त में डीसीओ कार्यालय के अभिलेख चोरी का थाना अमरोहा देहात में एससीडीआई प्रीतम सिंह सहित आठ के खिलाफ केस दर्ज होने पर जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। इसके अलावा विभागीय जांच भी कराई गई।
 

क्राइम ब्रांच और पुलिस द्वारा वर्ष-2012 तक के अभिलेखों की जांच में परत खुलती चली गईं। सामने आया कि साढ़े चार करोड़ रुपये का गबन बाबू आशीष सैनी अपने वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत के बिना नहीं कर सकता था। वह जिस रकम को निकालता था, उस पर तत्कालीन अधिकारियों से ही हस्ताक्षर कराता था।

पौने पांच करोड़ रुपये के गबन में उनकी संलिप्तता पाई जाने पर शनिवार की रात विजय बहादुर सिंह, डीसीओ डॉ. अजय सिंह और विभाग के 9 अन्य कर्मचारियों समेत 11 को निलंबित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। गौरतलब है कि इस मामले में अमरोहा पुलिस ने आरोपी आशीष सैनी को 17 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
 
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह का कहना है कि अमरोहा के घोटाले में निलंबित किए गए दो डीसीओ समेत 11 गन्ना अधिकारी, कर्मचारी शामिल है। जिनमें डीसीओ शामली विजय बहादुर सिंह भी शामिल है। घोटाले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है।
 
गबन का आरोप बेबुनियाद, तुरंत बाबू को किया था निलंबित
इस बारे में शामली के डीसीओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि उन पर लगाया गया गबन का आरोप बेबुनियाद है। उन्हें गबन का कोई आदेश नहीं मिला है। अमरोहा में तैनाती के दौरान जिस बाबू ने गबन किया था, उ से निलंबित कर दिया गया था। मेरा गबन से कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed