फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Big accident on Amavasya in Shamli, three youth drowned in Yamuna river and one life saved

अमावस्या पर बड़ा हादसा: यमुना में डूबे तीन युवक, एक को बचाया, दो की तलाश में जुटे गोताखोर

Sat, 14 Oct 2023 02:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Oct 2023 02:28 PM IST
सार

Shamli News : शामली में अमावस्या पर एक बड़ी घटना हो गई। बताया गया कि यमुना नदी में स्नान करते समय तीन युवक डूब गए। एक युवक को बचा लिया गया लेकिन, बाकी दो युवकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Big accident on Amavasya in Shamli, three youth drowned in Yamuna river and one life saved
यमुना नदी में डूबे तीन युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के शामली में शनिवार को एक बड़ी घटना हो गई। बताया गया कि अमावस्या के अवसर पर सैकड़ों लोग यमुना में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान तीन युवक डूब गए। जिसमें से एक युवक को बचा लिया गया। उसे उपचार के लिए करनाल भिजवाया दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे दोनों युवकों को तलाश किया लेकिन, उनका कोई पता नहीं लग सका।

विज्ञापन


बताया गया कि झिंझाना क्षेत्र के पटनी परतापुर ग्राम पंचायत के मजरे धर्मपुरा, मंदिरवाला, खजूरवाला से परिवारों के साथ सैकड़ों लोग यमुना में स्नान करने पहुंचे, इसी दौरान तीनों युवक डूब गए। इस घटना से वहां हड़कंप मचा गया। लोगों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यमुना नदी में स्नान करते समय विशाल पुत्र राजकुमार, अक्षय (16) पुत्र नरेश, अनिल पुत्र सियाराम निवासी धर्मपुरा डेरा पटनी परतापुर यमुना में डूब गए। परिजनों के शोर मचाने पर पास में खड़े युवक द्वारा डूबते हुए विशाल को यमुना से निकाल कर बचा लिया। जिसको उपचार के लिए करनाल अस्पताल भिजवाया। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर को बुलाकर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। अभी दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें: दिलचस्प रिपोर्ट: VIP नंबर लेने की ऐसी होड़, विभाग ने कमा लिए करोड़ों रुपये, इन नंबरों की सबसे ज्यादा डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed