अमावस्या पर बड़ा हादसा: यमुना में डूबे तीन युवक, एक को बचाया, दो की तलाश में जुटे गोताखोर
Shamli News : शामली में अमावस्या पर एक बड़ी घटना हो गई। बताया गया कि यमुना नदी में स्नान करते समय तीन युवक डूब गए। एक युवक को बचा लिया गया लेकिन, बाकी दो युवकों की तलाश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के शामली में शनिवार को एक बड़ी घटना हो गई। बताया गया कि अमावस्या के अवसर पर सैकड़ों लोग यमुना में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान तीन युवक डूब गए। जिसमें से एक युवक को बचा लिया गया। उसे उपचार के लिए करनाल भिजवाया दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे दोनों युवकों को तलाश किया लेकिन, उनका कोई पता नहीं लग सका।
बताया गया कि झिंझाना क्षेत्र के पटनी परतापुर ग्राम पंचायत के मजरे धर्मपुरा, मंदिरवाला, खजूरवाला से परिवारों के साथ सैकड़ों लोग यमुना में स्नान करने पहुंचे, इसी दौरान तीनों युवक डूब गए। इस घटना से वहां हड़कंप मचा गया। लोगों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार, यमुना नदी में स्नान करते समय विशाल पुत्र राजकुमार, अक्षय (16) पुत्र नरेश, अनिल पुत्र सियाराम निवासी धर्मपुरा डेरा पटनी परतापुर यमुना में डूब गए। परिजनों के शोर मचाने पर पास में खड़े युवक द्वारा डूबते हुए विशाल को यमुना से निकाल कर बचा लिया। जिसको उपचार के लिए करनाल अस्पताल भिजवाया।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर को बुलाकर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। अभी दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें: दिलचस्प रिपोर्ट: VIP नंबर लेने की ऐसी होड़, विभाग ने कमा लिए करोड़ों रुपये, इन नंबरों की सबसे ज्यादा डिमांड