फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bidoli-Gangoh road in bad condition, anger villagers

बिड़ौली-गंगोह मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 19 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bidoli-Gangoh road in bad condition, anger villagers
चौसाना। बिडौली-गंगोह मार्ग पर भरा पानी - फोटो : SHAMLI
बिड़ौली-गंगोह मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन

शामली, चौसाना। बिड़ौली-गंगोह मार्ग को जोड़ने वाले यमुना तटबंध के किनारे बनी सड़क बरसात के दिनों में परेशानी का सबब बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग के बदतर हालत होने के कारण दुर्घटना व बदमाशों से लूटपाट का खतरा भी रहता है। प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए मार्ग के निर्माण की मांग की है।
बिड़ौली से गंगोह जाने वाला यमुना तटबंध का मार्ग महत्वपूर्ण मार्ग है। करीब 25 किमी के इस मार्ग से लगभग 12 गांव जुड़े हैं, जिनकी आबादी 30 हजार से ज्यादा है। ग्रामीण बताते हैं कि दो साल पूर्व निर्माण के लिए सड़क को तोड़ा गया था। सड़क उखाड़ने के बाद पत्थर डाला गया, लेकिन इसके बाद किसी ने पलटकर नहीं देखा। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिले के उच्चाधिकारियों को भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि टूटी हुई सड़क के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दुपहिया वाहनों का तो इस मार्ग से चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू ब्लाक अध्यक्ष अरविंद चौधरी के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रशासन से मार्ग के निर्माण की मांग की गई। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इसकी ओर ध्यान नहीं देता है, तो क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर बिड़ौली-गंगोह मार्ग को जाम करेंगे। पूर्व ग्राम प्रधान नाईनगला महिपाल सिंह का कहना है कि दो साल पूर्व सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन सड़क को उखाड़ने के बाद इसकी ओर देखा तक नहीं गया। आरोप लगाया कि सड़क का निर्माण कार्य कागजों में दिखा दिया गया है। मौके विपिन कुमार, सोमपाल, राजकुमार, हर्ष, देवेंद्र, महीपाल, सचिन, रोजू मौजूद रहे।

शामली चौसाना में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता

शामली चौसाना में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed