फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhakti is where there is God

जहां भक्ति है वहां भगवान है

Mon, 21 Mar 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 21 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bhakti is where there is God
Cultural program: Children - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली में सकल जैन समाज के तत्वावधान में 44वां वात्सल्य दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जैन मुनि उपाध्याय श्री 108 नयन सागर महाराज ने कहा कि जहां भक्ति है, वहां भगवान विराजमान है। श्री जिनेंद्र भगवान कहते हैं, तुम मेरी शरण में आओ, मैं तुम्हारा कल्याण करूंगा। 
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली रोड पर एक विवाह मंडप में  सकल जैन समाज के तत्वावधान में 44वा वात्सल्य दिवस महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव के उपलक्ष्य में जैन मुनि उपाध्याय श्री 108 नयन सागर महाराज के सानिध्य में जैन धर्मशाला, महावीर मार्ग से एक शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न स्थानों का चक्रमण करते हुए सिटी ग्रीन पहुंची। 
विज्ञापन


वात्सल्य दिवस का ध्वजारोहण  दिनेश चंद  जैन, मयंक जैन ने किया। राजेंद्र जैन, बीना जैन ने मंच का शुभारंभ किया। गुणपाल जैन, पंकज जैन, गौरव जैन ने चित्र का अनावरण किया। उमेश जैन ने दीप प्रज्वलित किया। महाराज के चरण प्रक्षालन  दीपक जैन, राजीव जैन ने किया। भूषण लालजैन, अनिता शामली ने शास्त्र भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुपूजन महेंद्र जैन, दिनेश कुमार जैन जौला, सूर्यनगर गाजियाबाद ने कराई।  गुरु आरती कामता प्रसाद  जैन, महेश जैन ने किया। पूजा अर्चना पंडित शरद बनारसी ने कराई। आनंद प्रकाश, नीरज कुमार मित्तल, मानिक चंद जैन, अशोक कुमार जैन, शशि जैन, रविजैन ने सहयोग किया।

जैन संत उपाध्याय नयन सागर महाराज ने कहा कि मनुष्य का जीवन अनमोल है। इसे भगवान की भक्ति में लगा दो। जीव को भगवान की भक्ति से सुख शांति मिलती है। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन विजेता जैन जौली जैन ने किया। नयन प्रकाश डायरी का शुभारंभ जेके जैन,  आलोक जैन, आशीष जैन द्वारा किया गया।


समारोह में  जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, विधायक पंकज मलिक ने जैन संत उपाध्याय नयन सागर महाराज का आशीर्वाद लिया। पंकज, ललित, मनोज, राहुल, जिनेंद्र, प्रवीण, अजय जैन, सचिन,  मोहित जैन मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed