{"_id":"64bebd1278cae0831605b5f8","slug":"bhakiyu-will-take-action-against-those-protesting-at-se-office-shamli-news-c-26-1-smrt1056-6271-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एसई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने वालों पर भाकियू करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एसई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने वालों पर भाकियू करेगी कार्रवाई
विज्ञापन
- भाकियू जिलाध्यक्ष की बिना अनुमति के अब जनपद में नहीं होगा धरना प्रदर्शन व घेराव
- संगठन की छवि धूमिल करने वालों को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता, सूची हो रही तैयार
- भाकियू जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, किसानों के विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एसई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करना व अधिकारियों का घेराव कर बेवजह दबाव बनाने के बाद भाकियू जिलाध्यक्ष ने सख्त रूप अपना लिया है। उन्होंने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि अध्यक्ष की बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन व घेराव करने पर रोक लगा दी है और कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन की एकता व मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
नगर पालिका सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक ने कहा कि कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बेवजह अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए धरना प्रदर्शन करते है और उनको किसी भी तरह की सूचना नहीं दी जाती है। जबकि यदि कोई प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर का पदाधिकारी धरना प्रदर्शन करता है तो उसको जिलाध्यक्ष को सूचना देना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। अब यदि किसी ने उनकी बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन या घेराव किया ताे उसको संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। एसई कार्यालय पर जो भी वह गलत हुआ है और ऐसे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने के लिए विचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों की गन्ना बकाया भुगतान, बिजली कटौती, नलकूपों पर मीटर लगने से रोकना, आवारा पशुओं को गोशाला में भेजना, फसल का निर्धारित दाम देने सहित कई मुद्दों पर विचार किया गया। बताया कि 27 जुलाई को किसानाें की समस्या को लेकर बड़े स्तर पर बैठक की जाएगी और वहां कुछ लोगों काे संगठन से बाहर किया जाएगा। इस मौके पर बाबा श्याम सिंह, लोकेंद्र सिंह, विनय, रविंद्र कुमार, चरण सिंह, अरविंद्र सिंह, रिषिपाल, सतपाल पहलान, उदयवीर सिंह, ईश्वर फौजी आदि मौजूद रहे।