फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhakiyu siege of sugar mill, fury

भाकियू ने की चीनी मिल की घेराबंदी, रोष

Fri, 11 Aug 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 11 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu siege of sugar mill, fury
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल से चीनी और शीरा निकलने पर पाबंदी लगा दी। शुगर मिल में पहुंचकर हंगामा किया। मिल के दोनों गेटों पर बैनर लगा दिए कि जब तक भुगतान नहीं होगा, तब तक मिल से चीनी और शीरा के वाहन बाहर नहीं जाने देंगे।   
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम भाकियू नेता विनोद निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, गठवाला खाप के लांक थांबेदार राजवीर सिंह, यासीन प्रधान, ईश्वर फौजी, पुष्पेंद्र डायरेक्टर, हाजी इकराम, बिजेंद्र मलिक, योगेंद्र सिंह आदि लोग इकट्ठा होकर शुगर मिल में पहुंच गए। उन्होंने शुगर मिल के दोनों गेटों पर बैनर लगवाए, जिस पर लिखा था कि भुगतान हुए बगैर मिल से चीनी और शीरा नहीं निकलने दिया जाएगा। यदि शीरा और चीनी तथा अन्य सामान से लदे वाहन निकालने का प्रयास किया गया, तो वाहनों में होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी मिल प्रबंधन की होगी।  
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को मालूम चला कि शुगर मिल के गोदाम में ट्रैक्टर ट्रालियों में चीनी की बोरियां लादी जा रही हैं। कार्यकर्ता दीवार फांदकर गोदाम में घुस गए और हंगामा करने लगे। इस पर बोरियों को ट्रैक्टर ट्राली में लादने में लगे मजदूर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर शुगर मिल सुरक्षा अधिकारी आरके गुप्ता के अलावा असिस्टेंट मैनेजर करणपाल सिंह अन्य कर्मियों के साथ पहुंचे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि जब तक भुगतान नहीं मिलेगा, तब तक शीरा और चीनी भी बाहर नहीं जाने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed