{"_id":"63558b24aedaca285f55ecf0","slug":"bhakiyu-protested-at-the-power-house-shamli-news-mrt6108383116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर पर भाकियू ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर पर भाकियू ने दिया धरना
विज्ञापन
कैराना के मोहम्मदपुर राई बिजली घर पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : SHAMLI
बिजलीघर पर भाकियू ने दिया धरना
कैराना। मोहम्मदपुर राई में किसानों के निजी नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने करीब तीन दर्जन मीटर उखाड़ कर बिजलीघर पर जमा करा दिए।
रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई स्थित बिजलीघर पर किसानों के निजी नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गय्यूर हसन ने बताया कि गांव मोहम्मदपुर राई के कुछ किसानों ने उन्हें सूचना दी कि विद्युत निगम के अधिकारी उनकी अनुमति के बिना निजी नलकूपों पर मीटर लगा रहे हैं, जिसका किसानों ने विरोध किया। किसानों ने करीब तीन दर्जन विद्युत मीटर उतारकर बिजलीघर पर जमा करा दिए। बाद में तहसील अध्यक्ष पुष्कर सैनी अपनी टीम के साथ मोहम्मदपुर राई स्थित बिजलीघर पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसान विद्युत निगम की मनमानी के चलते काफी परेशान हैं तथा मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं। किसान किसी भी हालत में अपने खेतों पर विद्युत मीटर नहीं लगने देगा। भाकियू इसका विरोध करती हैं और किसानों का शोषण नहीं होने देगी।
उन्होंने मांग की है कि सरकार को इस फैसले को तत्काल रद्द करना चाहिए, यह फैसला किसानों के हित में नहीं हैं। अपराह्न 3 बजे तक विद्युत निगम का कोई भी उच्च अधिकारी किसानों के धरने पर नहीं पहुंचा। वहीं धरनास्थल पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के बारे में चर्चा की। शाम तक किसान धरने पर डटे थेे। इस दौरान तालिब चौधरी, नवाब अली, अमजद हसन, मेहंदी, हाजी शाहदीन, खुर्शीद, इमरान, नसीर, आलम, वसीम, जावेद आदि किसान मौजूद रहे।