फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhakiyu castra, commute in the Collectorate

कलक्ट्रेट में भाकियू ने डाला डेरा, हंगामा

Sun, 28 Oct 2018 12:34 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 28 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu castra, commute in the Collectorate
revel - फोटो : अमर उजाला
शामली। शुगर मिलें चलाने और बकाया गन्ना भुगतान को लेकर शनिवार को भाकियू ने कलक्ट्रेट में डेरा डाल दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार को किसान विरोध बताते हुए जमकर हंगामा किया। डीसीओ से दो बार हुई वार्ता विफल होने पर कलक्ट्रेट पर बेमियादी धरना शुरू करने की घोषणा कर दी गई।      
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, जिलाध्यक्ष मा. जाहिद के नेतृत्व में दर्जनों किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों से शनिवार दोपहर को कलक्ट्रेट पहुंचे। किसान अपने साथ गन्ने की पुलियां भी लिए हुए थे। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में ट्रॉलियां घुसा दीं और दीवारों से गन्ने बांधकर वहां धरना देकर बैठ गए। धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद ने कहा कि 30 अक्तूबर तक मिलें चलाने की बात कही गई थी लेकिन थानाभवन को छोड़ कोई भी मिल नहीं चलने वाली। दिवाली के बाद ही चलने की बात कही जा रही है। मिल लेट हुई तो गेहूं की बुवाई भी प्रभावित हो जाएगी। धरने मेें गुड्डू, प्रदीप त्यागी, नदीम, रजनीश, पद्म सिंह, विनोद आदि किसान थे।
विज्ञापन


हर साल ड्रामा करते हैं मिल वाले
शामली। किसानों का कहना था जब मिल चलाने की बात होती है तो मिल वाले क्षमता बढ़ाने का ड्रामा शुरू कर देते हैं। इसके लिए मिल वालों को कई महीने मिलते हैं जब ये काम नहीं होते। पेराई सत्र खत्म होने के बाद ये काम होने चाहिए ।गन्ना विभाग के अफसर भी मिल वालों का ही पक्ष लेते हैं। जरूर उनकी मिल वालों से कोई सांठगांठ होती होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान की नहीं सोचती सरकार
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार रोज नई योजनाएं चलाने की बात करती है। रोज नए नए फोटो देखने को मिलते हैं लेकिन किसानों के बारे में कोई योजना नहीं लाती। किसान का गन्ना टाइम पर खरीद लिया जाए और समय पर उसे भुगतान मिल जाए तो उसे ये सब करने की नौबत ना पड़े लेकिन सरकार को किसानों को कोई वास्ता नही।


साहब गाड़ी नहीं जाने देंगे  
डीएम से मिलने आए वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे की कार कलक्ट्रेट परिसर में खड़ी थी। पास में ही किसान धरना देकर बैठे थे। डीएम से मिलने के बाद डिप्टी कमिश्नर कार लेकर लौटने लगे तो किसानों ने उनकी कार को घेर लिया और कहा कि कार नहीं जाने दी जाएगी। घंटो तक दोहरे कलक्ट्रेट में ही बैठे रहे। देर शाम उनकी कार निकलने दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed