फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhakimo's meeting will be held in all assembly constituencies

Shamli News: सभी विधानसभा क्षेत्रों में होगी भाकिमो की सभा

Thu, 08 Jun 2023 05:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Bhakimo's meeting will be held in all assembly constituencies
फोटो
विज्ञापन

शामली। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता कर भाकिमो जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सभी जिलों की प्रत्येक विधानसभाओं में संयुक्त मोर्चा की सभा होनी निश्चित हुई है। जिला उपाध्यक्ष बंटी चौधरी ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सभी विधानसभाओं में मेहनत कर किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में आमंत्रित करें। कैराना विधानसभा का कार्यक्रम मंडल झिंझाना में नगर पंचायत झिंझाना के प्रसिद्ध धाम आर्य समाज मंदिर में 13 जनू को सुबह 10 बजे होगा। किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। बैठक में यशपाल चौधरी, पवन कुमार, चंद्रपाल सिंह निर्वाल, ब्रह्मपाल चौहान, वेद पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, नवनीत चौधरी, ऋषि पाल, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, अनुज कुमार, राजकुमार मलिक, सुभाष, डॉ. शीशपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed