फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhaiya Dooj will be celebrated today

आज मनाई जाएगी भैया दूज

Wed, 26 Oct 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bhaiya Dooj will be celebrated today
आज मनाई जाएगी भैया दूज
विज्ञापन

शामली। भैया दूज का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। द्वितीया तिथि बुधवार को दोपहर 02:42 बजे से शुरू हो गई है। बुधवार को गोर्वधन के दिन भैया दूज के लिए भाई अपनी बहनों के लिए रवाना हुए। बृहस्पतिवार 27 अक्तूबर दोपहर 12:45 बजे तक भैया दूज का विशेष संयोग रहेगा। बुधवार के साथ कुछ लोग उदया तिथि के अनुसार 27 अक्तूबर को भैया दूज मनाएंगे।
गोवर्धन पूजा के अगले दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज का त्योहार होता है। भाई दूज का त्योहार यमराज के कारण हुआ था। इसीलिए इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को अपने घर बुलाकर उसे तिलक लगाकर उसकी आरती उतारकर उसे भोजन खिलातीं हैं। इस बार दीपावली के अगले दिन मंगलवार को सूर्यग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा बुधवार को हुई।
विज्ञापन

शहर के बुढ़ाना रोड हनुमान ज्योतिष केंद्र के पंडित प्रभु शंकर शास्त्री के मुताबिक द्वितीया तिथि बुधवार को दोपहर 02:42 बजे से प्रारंभ हो गई जो बृहस्पतिवार को दोपहर 12:45 बजे समाप्त होगी। इस स्थिति में कई लोग 26 अक्तूबर और 27 अक्तूबर को भाई दूज मनाएंगे। उदया तिथि 27 अक्तूबर को रहेगी। 27 अक्तूबर को द्वितीया तिथि 12:45 पर समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed