फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhainswal Railway Underpass: 260 meter road will be built on both sides

भैंसवाल रेलवे अंडरपास : दोनों ओर बनेंगी 260 मीटर सड़क

Mon, 26 Aug 2024 12:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 26 Aug 2024 12:32 PM IST
विज्ञापन
Bhainswal Railway Underpass: 260 meter road will be built on both sides
भैंसवाल बाईपास के रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य करते हुए। स्रोत रेलवे विभाग
शामली। 3.5 किमी लंबाई का भैंसवाल बाईपास पर निर्माण एजेंसी ने रेलवे अंडरपास का लिंटर का ढुला खोल दिया है। अब अंडरपास के दोनों ओर 260 मीटर की सड़क और चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नवीन जिला मुख्यालय भैंसवाल को दिल्ली-शामली- सहारनपुर हाईवे का जोड़ने वाला 17 करोड़ रुपये की लागत से भैंसवाल मिनी बाईपास पिछले पांच साल से बना हुआ है, लेकिन रेलवे का अंडरपास न बनने के कारण बाईपास चालू नहीं हो सका। कैराना के भाजपा के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी की पैरवी के बाद उत्तर रेलवे निर्माण खंड ने पिछले साल भैंसवाल अंडरपास का निर्माण के लिए टेंडर छो़डा था। ठेकेदार ने अंडरपास का निर्माण इस साल शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर थान सिंह ने बताया कि भैंसवाल बाईपास के रेलवे अंडरपास के डाले गए गार्डर का ढुला खोल दिया गया है। अंडरपास की पूरब दिशा में 130 मीटर और पश्चिमी दिशा में 130 मीटर मिलाकर कुल 260 मीटर की सड़क और दोनों ओर चरदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। चारदीवारी और सड़क बनाने में तीन माह लगेंगे। रेलवे के सहायक मंडल अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अंडरपास निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली ने चार करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि रेलवे को हस्तांतरित की थी। अंडरपास की पूर्ति के लिए एक करोड़ 88 लाख रुपये की धनराशि की मांग लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली से की की गई। लोक निर्माण विभाग प्रातीय खंड शामली की ओर से धनराशि आने के बाद अंडरपास का अधूरा कार्य रेलवे की ओर से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed