फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhagwat Katha celebrated the birth anniversary of Shri Krishna with great pomp

श्रीमद् भागवत कथा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Thu, 30 Sep 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha celebrated the birth anniversary of Shri Krishna with great pomp
शामली कमला कॉलोनी में आयोजित श्री राम कथा में प्रवचन करते कथा वाचक अरविन्द द्रष्टा जी महाराजा - फोटो : SHAMLI
शामली। कमला कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को अरविंद दृष्टा महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्म का वर्णन किया। डॉ. अशोक सिंघल, अर्चना सिंघल परिवार ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर उत्साह के साथ लड्डू, मिठाई, खेल-खिलौने बांटे।
विज्ञापन

कथा वाचक ने कहा कि भक्ति से ही मुक्ति मिलती है। भगवान से मिलने का कोई न कोई बहाना ढूंढते रहना चाहिए। प्रभु की भक्ति वैराग्य विचार ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। ध्रुव जैसी भक्ति से ही भगवान मिलते हैं। भगवान से मिलना आसान नहीं होता। उनको पाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति का होना आवश्यक है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। पूरा पंडाल गुब्बारों से सजा हुआ था। सभी को माखन मिश्री खिलौने टॉफियां आदि वितरित की गई।
विज्ञापन

महाआरती और प्रसाद का वितरण किया। संचालन डॉ. कृष्ण गोपाल ने किया। मौके पर जगमोहन दास सिंघल, डॉ. अशोक सिंघल, अर्चना, अरुण, ऊषा रानी, मिनाली सिंघल, तृप्ति सिंघल, विनीत गोयल, डॉ. अमित मोहन सिंघल, खुशीराम अरोरा, इंदु अरोड़ा, संगीता सिंघल, प्रदीप सिंघल, डॉक्टर प्रदीप गोयल, राकेश गोयल पूर्व चेयरमैन झिंझाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed