फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Beware, fraudsters are emptying bank accounts through fraud.

Shamli News: सावधान, धोखाधड़ी से बैंक खाते खाली कर रहे ठग

Tue, 28 Oct 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Beware, fraudsters are emptying bank accounts through fraud.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है, जो भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बना रहा है। पिछले कुछ दिनों में शामली व जलालाबाद क्षेत्र के तीन लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर करीब डेढ़ लाख रुपये खातों से निकाल लिए।
तीनों मामलों में अनजान व्यक्ति ने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदलने के साथ ही पिन नंबर देखा और बाद में खाते से रकम उड़ा दी। इसकी जानकारी पीड़ितों को तब हुई जब उनके मोबाइल फोन पर खाते से रुपये निकलने के मैसेज पहुंचे। पीड़ितों ने थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

केस एक : गांव हसनपुर निवासी सचिन मलिक ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि उनके पिता यशवीर सिंह का खाता एचडीएफसी बैंक बुढ़ाना रोड शामली में है। बैंक का एटीएम कार्ड उनके पिता के पास है। 21 सितंबर को एटीएम कार्ड लेकर उनके पिता पैसे निकालने के लिए एचडीएफसी बैंक के बराबर में एक्सिस बैंक के एटीएम में गए थे। इस दाैरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद फोन पर दस हजार रुपये दो बार, पांच हजार रुपये एक बार और 14247 रुपये एक बार में निकाल लिए गए। उन्होंने साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी थी। अब कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो : कस्बा गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला कश्यपपुरी निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनका खाता गढ़ीपुख्ता में पीएनबी शाखा में है। 16 जून को मंडी मार्शगंज शामली में अपना एटीएम लेकर पैसे निकालने गया था। वहां अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके बैंक खाते से 10.40 बजे से 10.44 बजे के बीच तीन बार में 41500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

केस तीन : कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला रामरतन मंडी निवासी विपिन ने बताया कि उनका खाता पीएनबी जलालाबाद में है। 27 सितंबर को कस्बा जलालाबाद स्थित पीएनबी के एटीएम में रुपये निकालने गए थे। इस दाैरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद बिरालसी एटीएम में जाकर खाते से एक बार में 15 हजार, दूसरी बार में 10 हजार, तीसरी बार में 25 हजार रुपये कुल 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थानाभवन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed