{"_id":"5f49544c8ebc3e3d065c43f2","slug":"beniwal-became-the-head-of-western-politics-due-to-better-management-shamli-news-mrt498531451","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर प्रबंधन से पश्चिम की राजनीति के सिरमौर हुए बेनीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर प्रबंधन से पश्चिम की राजनीति के सिरमौर हुए बेनीवाल
विज्ञापन
शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव खेड़ा गदई की गलियों से निकलकर मोहित बेनीवाल ने भाजपा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल किया है। बेहतर बूथ प्रबंधन, रैलियों की व्यवस्था तथा संगठन में दी गई जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने में बेनीवाल माहिर हैं। करीब 15 वर्षों में पूरी तरह भाजपा की राजनीति में सक्रिय बेनीवाल को उनकी वफादारी और संगठन के लिए की गई मेहनत का परिणाम मिला है।
मोहित बेनीवाल (43) को भाजपा पश्चिमी क्षेत्र का अध्यक्ष बनाए जाने से जिले के लोगों में खुशी की लहर है। वह जिले के खेड़ा गदई गांव के मूल निवासी हैं। इंटर तक की शिक्षा वीवी इंटर कॉलेज शामली में हुई और उसके बाद आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने के बाद राजनीति में सक्रिय हो गए। कुछ समय अमेरिका में आईटी कंपनी में कार्यरत रहे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रप्रेम की भावना के चलते वह भारत आ गए। वह पश्चिमी क्षेत्र के महामंत्री, 2019 में लोकसभा चुनाव में रैली समन्वयक के रूप में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों का सफल आयोजन किया।
2019 के गंगोह विधानसभा के उप चुनाव संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते हुए भाजपा को जीत दिलाई। 2017 में बिजनौर में आठ विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रभारी रहे। इसके बाद नगर निकाय चुनाव के प्रभारी का दायित्व निभाया। आईटी प्रशिक्षण समन्वयक, भाजयुमो पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजयुमो उत्तराखंड के प्रभारी रह चुके हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि संगठन ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह उनका सौभाग्य है। शामली से उनकी जड़े जुड़ी हैं। बूथ प्रबंधन पर उनका जोर रहेगा।