फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Beneficiaries will get more goods in Chief Minister's mass marriage

Shamli News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में लाभार्थियों को मिलेगा ज्यादा सामान

Fri, 27 Oct 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 27 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries will get more goods in Chief Minister's mass marriage
शामली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में इस बार शासन ने अधिक सामान देने का आदेश दिया है और इसकी सूची तैयार की है। प्रदेशभर के सभी जनपदों में एक ही तरह का सामान दिया जाएगा। जनपद में 23 नवंबर को 250 शादी कराए जाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके लिए अभी तक 193 आवेदन आ चुके हैं और जांच के बाद 21 आवेदन निरस्त किए जा चुके हैं। साथ ही, 40 आवेदनों की जांच की जा रही है, जिसके बाद मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वर्ष 882 शादी करानी हैं। 23 नवंबर को जिला समाज कल्याण विभाग को 250 शादी कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है और अभी तक ऑनलाइन पोर्टल पर 193 आवेदन आ चुके हैं। जिनमें से 132 आवेदनों की जांच कर फाइनल मुहर लग गई है। जांच करने में 21 आवेदन अपात्र निकले हैं, जिनको निरस्त कर दिया गया है। अभी 40 आवेदनों की जांच की जा रही है। जिसके बाद उन पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। सीडीओ रंजित सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी दिनेशचंद गुप्ता ने सभी विभागों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

- इस बार सामान में किया गया बदलाव
शासन ने इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवविवाहितों को मिलने वाले जोड़ों के सामान में बदलाव कर दिया गया है। विवाह समारोह में कपड़ों के अलावा दस ग्राम के एक जोड़ी बिछिया, तीस ग्राम की एक जोड़ी पायल, आठ किलो ग्राम का एक स्टील का डिनर सेट, पांच लीटर का कुकर, ट्राली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी आदि सामान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed