फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Beer breaking record, Desi left behind foreign liquor

Shamli News: बीयर तोड़ रही रिकार्ड, देसी ने विदेशी शराब को छोड़ा पीछे

Wed, 19 Apr 2023 05:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 19 Apr 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Beer breaking record, Desi left behind foreign liquor
- एक साल में 29,63,505 केन गटक गए लोग
विज्ञापन

- देसी 23,13,126 बोतल तो विदेशी की 11,72,833 बोतल की एक साल में की गई बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शामली में देसी शराब की बिक्री ने विदेशी शराब को भी पीछे छोड़ दिया है। एक साल में जनपद में 29,63,505 केन शराब की बिक्री हो गई। पिछले वर्ष में मार्च और अप्रैल की अपेक्षा इस वर्ष मार्च व अप्रैल में अधिक बीयर व देसी शराब की बिक्री हुई है और अंग्रेजी की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है।
आबकारी विभाग के आंकड़े में विदेशी शराब को झटका लगता नजर आ रहा है। आबकारी विभाग के अनुसार पिछले वर्ष मार्च और अप्रैल के मुकाबले इस वर्ष मार्च, अप्रैल में बीयर की अधिक बिक्री हुई। वर्ष 2022-23 मार्च में जहां बीयर 2,45,635 केन बेची गई थी तो इस वर्ष मार्च में 2,70,178 केन बेची गई है। देसी शराब की भी यहीं स्थिति है और विदेशी शराब की बिक्री में थोड़ी कमी आई है। वर्ष 2022-23 में देसी शराब 23,13,126 बोतल, विदेशी शराब की 11,72,833 बोतल तो बीयर की 29,63,505 केन की बिक्री हुई।
विज्ञापन

---

इस तरह बेची गई मदिरा
2022-23- देशी- विदेशी- बीयर
मार्च- 2,19,147- 87,632- 24,5635
अप्रैल- 21,6505- 1,08542- 2,93,942
---
2023-24- देसी- विदेशी- बीयर

मार्च- 2,80,383- 85,332- 27,0178

अप्रैल- 1,25,605- 61,822- 17,0800
नोट : अप्रैल माह के आंकड़े 50 प्रतिशत में है। यह आंकड़े आबकारी विभाग द्वारा दिए गए है।
--

गर्मी आते ही बीयर की डिमांड बढ़ जाती है। विदेशी शराब में दस प्रतिशत के करीब गिरावट आई है, लेकिन मौसम में बदलाव के कारण विदेशी शराब की बिक्री पूरी हो जाती है। -केपी सिंह, जिला आबकारी अधिकारी, शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed