{"_id":"5fc7dff58ebc3e9b804f3d14","slug":"become-a-model-teacher-and-renovate-the-nation-shamli-news-mrt5137696177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श अध्यापक बनकर राष्ट्र का नवनिर्माण करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श अध्यापक बनकर राष्ट्र का नवनिर्माण करें
विज्ञापन
शामली आरके इन्टर कॉलेज में शिक्षकों प्रशिक्षण देतीं प्रधानाचार्या रूचिता ढाका।
- फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद शामली में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। पहले दिन पांच विषयों पर सहायक अध्यापकों को जानकारी उपलब्ध कराई गई।
बुधवार को राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी डॉ. अमित मलिक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने नवनियुक्त सहायक अध्यापकों से कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि शिक्षा से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद सभी अच्छे आदर्श शिक्षक बन सके। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने सहायक अध्यापकों से कहा कि उन्हें आदर्श अध्यापक बनकर राष्ट्र का नवनिर्माण करना है।
श्री जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने विभागीय संरचना विषय पर सहायक अध्यापकों को विभागीय अधिकारियों की जानकारी देते हुए कहा कि जब तक उन्हें पूरी जानकारी नहीं होगी तब तक वे अपनी व दूसरों की समस्या का निवारण नहीं कर सकेंगे। प्रवक्ता रमेश चंद्रा ने विद्यालय के बुनियादी ढांचे की, प्रधानाचार्य विनोद वर्मा ने कक्षा प्रबंधन, प्रधानाध्यापिका नीता जैन ने शिक्षण पद्धतियां (सिद्धांत एवं व्यवहार) और प्रभारी प्रधानाचार्या कविता जायजान ने शिक्षक, छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य से संबंध, पारस्परिक सामंजस्य विषय पर सहायक अध्यापकों को जानकारी दी।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने बताया कि पहले दिन नवनियुक्त 23 सहायक अध्यापकों में 22 अध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम में नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को अलग-अलग विषयों पर अलग-अलग वरिष्ठ शिक्षकों और प्रधानाचार्यों द्वारा जानकारी दी जाएगी।