फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Beautification of intersections, park, marriage hall will be constructed

Shamli News: चौराहों का सुंदरीकरण, पार्क, बरातघर का होगा निर्माण

Tue, 01 Oct 2024 04:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 01 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Beautification of intersections, park, marriage hall will be constructed
कांधला। लगभग छह माह से अधर में पड़ी नगर पालिका की वार्षिक बोर्ड बैठक सोमवार को सम्पन्न हो गई। इस दौरान 13 सभासदों के मौजूद रहने पर वर्ष 2024-25 के लिए 36 करोड़ 92 लाख रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान 12 सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सभागार में सोमवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई। बोर्ड बैठक में पहुंचे सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को रखा। पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उसके बाद मौजूद सभासदों की उपस्थिति में 36 करोड़ 92 लाख रुपये का अनुमानित बजट वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुमोदित किया गया। इसके साथ ही नगर में सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी तथा सड़क निर्माण, चौराहों का सुंदरीकरण, स्वागत द्वार, तिरंगा चौराहा सहित कई जनहित के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजन के अन्तर्गत पालिका क्षेत्र में पार्क व ओपन जिम निर्माण तथा बरात घर, पुस्तकालय, स्टडी रूम का निर्माण कराएं जाने हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित किए जाने की स्वीकृति दी। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा निर्धारित स्वतः कर प्रणाली लागू किए जाने को प्रस्ताव को पालिका की आय में वृद्धि किए जाने के प्रस्ताव पर भी विचार विमर्श कर इसे स्वीकृत किया गया।
बोर्ड बैठक में पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम, सभासद प्रदीप कुमार भार्गव, कय्यूम जंग, मुस्कान बोहरा, विक्रांत डंगोरिया, गौरव सैनी, शबनम कुरैशी, उजमा, मोहिद, मुस्तफा जंग, जावेद खान, इस्माईल, ट्विंकल सैनी, अमीना खातून सहित 13 सभासद मौजूद रहे।

एजेंडे पर हस्ताक्षर ना कराने का आरोप

वार्ड नंबर 21 से निर्वाचित सभासद गुलिस्ता पत्नी शाहरूख ने आरोप लगाया कि 27 सितंबर को पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम के द्वारा जारी किए गए एजेंडे की ना उसे कोई सूचना दी गई और ना ही एजेंडे पर उसके हस्ताक्षर कराए गए हैं। ऐसे में उन्होंने बोर्ड बैठक की सूचना नहीं दिए जाने पर नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं।


कोरम पूरा करने के लिए घर जाकर हस्ताक्षर कराने का आरोप

विपक्षी सभासदों का आरोप है कि नगर पालिका बोर्ड बैठक में बिना कोरम पूरा हुए प्रस्ताव पास कर दिए गए। कोरम पूरा करने के लिए बाद में नगर पालिका प्रशासन व चेयरमैन पक्ष के सभासदों ने वार्ड नंबर 24 से निर्वाचित सभासद ट्विंकल सैनी के घर पर जाकर दबाव बनाते हुए हस्ताक्षर कराए हैं। जिसकी सूचना पर बाहर सैकडों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हल्का बल प्रयोग कर सभासद के घर के बाहर लगी भीड़ को मौके से तितर बितर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed