{"_id":"6500bb0b84608759540d7b35","slug":"beaten-to-death-of-married-woman-shamli-news-c-26-1-sal1002-8813-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या
Wed, 13 Sep 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
कांधला के मौहल्ला शेखजादगान में मृतक महिला के बारे में जानकारी लेते एसपी अभिषेक झा व एएसपी
कांधला (शामली)। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में दहेज में 25 लाख रुपये नहीं देने पर पति और अन्य ससुरालियों ने मंगलवार की सुबह विवाहिता की पीट पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की ओर से पति सहित तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसपी ने कहा कि महिला की हत्या की गई है । रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी संदीप पुत्र जयप्रकाश की शादी 12 वर्ष पूर्व रोहिनी (35) पुत्री पवन निवासी सम्राट विक्रम कॉलोनी चिलकाना रोड सहारनपुर के साथ हुई थी। मायके पक्ष के लोगों के अनुसार अब दहेज में 25 लख रुपये की मांग की जा रही थी। इस मामले में चल रहे विवाद में संदीप और अन्य ने रोहिनी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मोहल्ले के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर एसपी अभिषेक, एएसपी ओपी सिंह, सीओ अमरदीप मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री मौके पर पहुंचे। महिला के ससुर ने बताया कि महिला छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी कि तभी बंदरों के डर से छत से गिर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से जानकारी ली। मोहल्ले वासियों ने बताया कि आरोपी पति ने महिला की पीट-पीट कर हत्या की है। एसपी ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से सैंपल लेकर लैब के लिए भेजे हैं। मृतक महिला के भाई रोहित सिंघल ने संदीप, सास अनिता, ससुर जयप्रकाश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी अभिषेक का कहना है कि महिला की हत्या की गई है, उसके शरीर पर भी चोट के निशान है। रिपोर्ट दर्ज ली गई है।
पति-पत्नी के बीच चल रहा था काफी दिनों से विवाद
महिला की मौत के बाद ससुराल जन महिला की मौत को संदिग्ध बताकर पुलिस को गुमराह करने में जुटे रहे। मोहल्ले वासियों की माने तो पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था और आरोपी आए दिन महिला के साथ मारपीट करता था।