फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Be careful while downloading apps from google play store

गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करते समय सतर्कता बरतें

Fri, 29 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Be careful while downloading apps from google play store
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव भाट्टू स्थित भव्य हायर सेकेंडरी कॉलेज में थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने छात्राओं को मिशन शक्ति के विषय में विस्तारपूर्वक समझाया। सोशल साइट के माध्यम से साइबर क्राइम से बचने की जानकारी दी। उन्होंने गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि सरकार ने महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की है। ग्रामीण क्षेत्र में साइबर ठगी ज्यादा हो रही है। साइबर अपराधी ग्रामीणों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर निशाना बना रहे हैं। अपने बैंक खाते, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें। सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति को फ्रेंड रिक्वेस्ट न भेजें। किसी भी अनजान व्यक्ति के भेजे लिंक पर क्लिक न करें। इससे फोन डाटा अनजान व्यक्ति ले सकता है। बाद में ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है। जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार ने महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर रखे हैं। इनके अतिरिक्त प्रत्येक थाना स्तर पर महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए महिला हेल्प डेस्क है। पुलिस के अतिरिक्त 23 विभाग महिला सुरक्षा में लगे हुए हैं। जिनमें 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,108 एंबुलेंस आदि शामिल हैं। इनका उद्देश्य भयमुक्त समाज की स्थापना व नारी सुरक्षा और नारी सम्मान है। उन्होंने स्कूल प्रधानाचार्य पवन कुमार को स्कूल में शिकायती पेटिका लगवाने का सुझाव दिया। वहीं, प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने व दी गई जानकारी परिजनों और रिश्तेदारों से साझा करने की सलाह दी। इस दौरान अंकित, कुलदीप भावना, अंजलि आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed