फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Be careful on Holi, skin and eyes may be harmed

Shamli News: होली पर बरतें सावधानी, त्वचा और आंखों को हो सकता है नुकसान

Fri, 22 Mar 2024 05:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 22 Mar 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Be careful on Holi, skin and eyes may be harmed
होली 2024 - फोटो : pexel

होली के त्योहार पर रंगों के साथ खूब मस्ती की जाती है। होली खेलते समय स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। बाजार में केमिकलयुक्त रंगों की भरमार है, जिनसे त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इस तरह के रंगों से बचाव करते हुए हर्बल रंगों से होली खेलना सुरक्षित होता है। होली का त्योहार 24 मार्च को मनाया जाएगा। इससे अगले दिन रंगों की होली यानि दुल्हैंडी मनाई जाती है। त्योहार को लेकर तरह-तरह के रंगों और गुलाल से बाजार सजे हुए हैं।

विज्ञापन


दुल्हैंडी के दिन रंगों के बिना होली की मस्ती अधूरी रहती है, लेकिन रंग खेलने के दौरान त्वचा और आंखों में रंग घुसने से नुकसान होने का डर भी बना रहता है। इसलिए रंग खेलते समय सावधानी बरतते हुए त्योहार का आनंद उठाना चाहिए।

विज्ञापन

जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर सिंह ने बताया कि बाजार में केमिकल युक्त रंग भी आते हैं। इस तरह के रंगों से होली नहीं खेलनी चाहिए। होली खेलने से पहले त्वचा पर तेल, तैलीय क्रीम आदि लगाना चाहिए।

डॉ. अशोक कुमार ने बताया रंगों से बालों की सुरक्षा के लिए सिर पर टोपी आदि लगाकर रखनी चाहिए। नेत्र परीक्षण अधिकारी राजकुुमार ने बताया कि होली खेलते समय अगर रंग आंखों में चला जाए तो तत्काल आंखों को पानी को धोना चाहिए। आंखों को हाथ से मलना नहीं चाहिए। इसके बाद अगर जलन या अन्य कोई समस्या हो तो चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए।

 

होली पर ये बरतें सावधानियां
- होली खेलने से पहले त्वचा पर कोई तेलीय क्रीम, तेल या घी लगाएं। इससे त्वचा पर रंगों का असर नहीं पड़ेगा और आसानी से छूटने में मद्द भी मिलेगी।
- रंगों से बालों को बचाने के लिए सिर पर टोपी पहनें।
- होली खेलते समय आंखों पर चश्मा लगाएं। आंखों में रंग चला जाए तो तुरंत आंखों को साफ पानी से धोएं। जलन हो तो चिकित्सक को दिखाएं।
- आंखों पर गुब्बारा लग जाए तो पहले सूती कपड़े से आंखों को ढकें या फोहा लगाएं और चिकित्सक की सलाह लेंं।
- होली खेलते समय नशीली वस्तुओं का सेवन न करें। अधिक नशे का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
- बाजार की बनी मिठाइयों का सेवन करने से बचें। इनमें मिलावट हो सकती है। घर पर बने व्यंजनों का आनंद लें।
- होली खेलने में हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed