{"_id":"69517ea0704f5f0c1b0e4758","slug":"be-careful-in-the-fog-stray-animals-roaming-the-streets-shamli-news-c-26-1-sal1002-156437-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कोहरे में रहे सावधान... सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कोहरे में रहे सावधान... सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु
Mon, 29 Dec 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
शामली में विजय चौक के निकट लावारिश पशु। संवाद
शामली। सर्दी के साथ घना कोहरा जारी है। सड़क और बाजारों में लावारिस पशु घूम रहे हैं। कोहरे में इन पशुओं से और ज्यादा खतरा बढ़ गया है। बड़े हादसे से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। आला अधिकारी इनके प्रति उदासीन बने हुए है। लोगों की अनेकों शिकायतों के बाद भी सड़कों पर मौत के रूप में घूम रहे इन पशुओं की सुध लेने को कोई तैयार नहीं है।
स्थान : विजय चौक
विजय चौक पानीपत खटीमा हाईवे और पर मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ता है। यहां पर वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है। विजय चौक के निकट लावारिस पशु बीच सड़क में खड़ा मिला। इससे वाहन चालक बचकर निकलते हुए दिखाई दिए।
स्थान : कैराना रोड पूर्वी यमुना नहर पुल
कैराना रोड पूर्वी यमुना नहर पुल पर रात घना कोहरा छाया हुआ था। सड़क पर कई लावारिस पशु घूमते हुए मिले। कोहरे में इन पशुओं से वाहनों के टकराने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
स्थान : मुजफ्फरनगर रोड
मुजफ्फरनगर मार्ग पर कुड़ाना मोड के निकट तीन-चार लावारिस पशु बीच सड़क पर जाते हुए मिले। बाइक सवार एक पशु से टकराने से बचा। वाहन चालक इससे बचकर निकलने को मजबूर रहें। इसके अलावा कैराना रोड पर आवारा पशु बीच सड़क पर बैठा था। बाइक सवार युवक की पशु से टक्कर हो गई, जिसमें वह किसी तरह गिरने से बचा।
बोले नागरिक
आशुतोष धनकर ने बताया कि कैराना रोड पर सड़क से जा रहे लावारिस पशु से कार टकरा गई। हादसे में जहां कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ वहीं पशु भी उछलकर दूर गिरने से घायल हो गया था।
हिमांशु खैवाल ने बताया कि सड़क पर लावारिस पशु घूमते रहते हैं, जिनसे कई बार बाइक सवार टकरा जाते हैं। लावारिस पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजना चाहिए।
रविंद्र चौहान का कहना है कि इस समय कोहरा छाया रहता है। बीच सड़क में लावारिस पशु से हादसा होने का खतरा रहता है। नगरपालिका को इस पर ध्यान देना चाहिए।
शहरी क्षेत्र में लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है। अगर कहीं पर लावारिस पशु घूम रहे हैं तो उन्हें पकड़वाकर गोशाला में भिजवाया जाएगा।
- विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली