{"_id":"69c82a5ffe26ac0c5a0ed714","slug":"be-alert-dont-fall-prey-to-cyber-fraudsters-shamli-news-c-26-1-aur1003-162309-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सचेत रहें, साइबर ठगों के झांसे में न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सचेत रहें, साइबर ठगों के झांसे में न आएं
Sun, 29 Mar 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्रा
शामली। शहर के वीवी पीजी कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एएसपी सुमित शुक्ला ने छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए बचाव के टिप्स दिए। कहा कि साइबर ठगों के झांसे में न आए, क्राइम होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
उन्होंने कहा कि मोबाइल में अच्छी और बुरी दोनों बातें हैं, लेकिन आप सभी हमेशा अच्छी बातें ही सीखें। कभी भी किसी के झांसे में न आएं। पुलिस कभी भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। ऐसे साइबर ठगों के झांसे में न आए और तुरंत इसकी शिकायत करें। ऑनलाइन गेम या एप डाउनलोड करते समय सतर्क रहें और किसी भी अनजान लिंक पर बिना सोचे-समझे क्लिक न करें।
वहीं साइबर थाना प्रभारी संजीव भटनागर ने बताया कि अनजाने में दी गई अनुमति के जरिये कुछ एप मोबाइल में इंस्टॉल होकर साइबर अपराधियों को गैलरी व बैंक खातों तक पहुंच प्रदान कर देते हैं। इसलिए ओटीपी किसी से साझा न करें और बैंक संबंधी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखें।
विज्ञापन
अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें। मिशन शक्ति टीम प्रभारी शिवानी ने छात्राओं को अपराध के प्रति जागरूक करते हुए कोई भी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करने की अपील की। यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने एएसपी से सवाल पूछे, जिनके जवाब दिए। संचालन डाॅ. छवि संगल ने किया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र चौधरी, डॉ. प्रताप चौधरी, डाॅ. नीना छोकरा, ऋचा, अरविंद कुमार रहे।