{"_id":"609accbe8ebc3edca51c561e","slug":"bdc-candidates-raised-questions-on-election-results-shamli-news-mrt537952953","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी प्रत्याशियों ने चुनाव परिणामों पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी प्रत्याशियों ने चुनाव परिणामों पर उठाए सवाल
विज्ञापन

शामली। जनपद शामली के थानाभवन ब्लाक में बीडीसी के तीन प्रत्याशियों ने डीएम जसजीत कौर को प्रार्थना पत्र देकर पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद घोषित परिणाम पर सवाल खड़े करते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने तीनों मामलों की जांच एसडीएम सदर को सौंपी है।
मंगलवार को गांव यारपुर निवासी राकेश ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह थानाभवन ब्लाक के वार्ड संख्या 35 से बीडीसी का प्रत्याशी रहा है। राकेश का कहना है कि मतगणना के दिन सभी प्रत्याशियों के सामने उसे निर्वाचित घोषित किया गया था, लेकिन इंटरनेट पर उसकी हार घोषित करते हुए दूसरे प्रत्याशी को विजयी दिखाया गया है। उन्होंने चुनाव परिणाम को सही कराकर जीत का प्रमाण पत्र दिए जाने की मांग की है।
गांव हसनपुर लुहारी निवासी सुनील कुुमार ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह थानाभवन ब्लाक के वार्ड संख्या 95 से बीडीसी प्रत्याशी था। मतगणना के दिन सभी प्रत्याशियों के बीच उसे निर्वाचित घोषित कर जीत का प्रमाण पत्र चुनाव अधिकारी द्वारा दिया गया था। सुनील का कहना है कि तीन-चार दिन बाद ब्लाक से फोन आया कि प्रमाण पत्र पर कुछ साइन रह गए हैं। ब्लाक पर उसे दो-तीन घंटे बैठाए रखा। जब उसने प्रमाण पत्र मांगा तो उसे बताया कि वह हार गए हैं और दूसरे प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव नोजल-नोजली निवासी पूनम सैनी ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह थानाभवन ब्लाक में वार्ड नंबर 39 से बीडीसी की प्रत्याशी रही है। पूनम का कहना है कि तीन मई को वह मतगणना केंद्र पर जा रही थी तो पुलिस ने उसे व उसके एजेंट को अंदर जाने नहीं दिया गया। पूनम ने मतगणना में धांधलेबाजी होने का अंदेशा जताते हुए पुन: मतों की गणना कराए जाने की मांग की है। डीएम ने एसडीएम सदर संदीप कुमार को इन मामलों की जांच सौंपी है।