{"_id":"60e4a1528ebc3e549a4944bc","slug":"bargaining-to-get-the-land-taken-away-and-get-it-shamli-news-mrt5461884133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जा हटवाने और दिलाने की सौदेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जा हटवाने और दिलाने की सौदेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन पर कब्जा हटवाने और दिलाने की सौदेबाजी
शामली। प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच एक और मामला जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर शहर की जमीन से कब्जा हटाने और दिलाने को लेकर सौदेबाजी का आडियो वायरल हो रहा है। यह ऑडियो सदर तहसीलदार और शिकायतकर्ता दीपक बंसल के बीच फोन पर हुई बातचीत का बताया जा रहा है।
शहर के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी व्यापारी अजय बंसल ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री से लेकर कई स्तरों पर शिकायत की है। इस शिकायत के साथ उसने प्रशासनिक अधिकारियों के कई ऑडियो, वीडियो, फोटो और व्हाट्सएप चैट भेजे हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक ऑडियो में शहर में स्थित नगर पालिका की जमीन से कब्जा हटवाने को लेकर बातचीत हो रही है। यह बातचीत शिकायतकर्ता दीपक बंसल और सदर तहसीलदार अजय शर्मा के बीच की बताई जा रही है। इस ऑडियो में शहर में स्थित नगर पालिका की एक दुकान से कब्जा हटवाने को लेकर सौदेबाजी की बात चल रही है, जिसमें 20 से 25 लाख रुपये के लेनदेन की बात हो रही है। करीब नौ मिनट की इस ऑडियो में यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट में यह दर्ज किया है कि उन्होंने सरकारी जमीन पर से कब्जा हटवा दिया है। दूसरे मामले में उन्होंने यह रिपोर्ट दी है कि इसमें कब्जा परिवर्तन नहीं हो सकता। ऑडियो में मामले में शिकायत होने की बात भी कही जा रही है, लेकिन फिर यह भी दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सेफ गेम खेला है। इसलिए फंसने का कोई सवाल ही नहीं है। गौरतलब है कि बीते वर्ष शहर में कोतवाली के पास एक जमीन से कब्जा हटवाया गया था। इस जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। वायरल हो रहा ऑडियो उसी जमीन के संबंध में बताया जा रहा है। उधर, इस संबंध में तहसीलदार से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका सीयूजी नंबर बंद मिला। मामले में डीएम जसजीत कौर का कहना है कि सोशल मीडिया जिस अधिकारी के संबंध में ऑडियो, चैट आदि वायरल हो रही हैं उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। मामले में जांच कराई जाएगी।
दफ्तर आकर मिलो, तुम्हें काम दिलाना है
शामली। प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ की गई शिकायतों में कई अधिकारियों की ऑडियो, फोटो एवं व्हाट्सएप चैट आदि संलग्न किए गए हैं। इसमें एक ऑडियो खान निरीक्षक डा. रंजना सिंह और दीपक बंसल के बीच बातचीत का भी है। इस ऑडियो में खान निरीक्षक दीपक से कह रही हैं कि वह 12 बजे उनसे आकर मिलें। बिडौली क्षेत्र में एक कांट्रेक्टर हैं। उनका वहां स्टॉक लगता है। खान निरीक्षक वहां पर दीपक बंसल को काम दिलाने की बात कह रही हैं। इससे साफ है कि खनन में भी दीपक बंसल की अच्छी दखल थी।