{"_id":"5c65aba5bdec22121f030df8","slug":"barfeeli-havaao-se-mausam-me-thituran-badi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं से मौसम में ठिठुरन बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं से मौसम में ठिठुरन बढ़ी
Thu, 14 Feb 2019 11:25 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह प्रारंभ हुई बूंदाबांदी पूरे दिन रुक रुक होती रही। बादलों की गर्जना के साथ साथ 21 किमी प्रति घंटे बर्फीली हवाएं चलने से जन जीवन अस्तव्यस्त रहा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियश तापमान रिकार्ड दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी आंधी के साथ ही बारिश हो सकती है।
पिछले पंद्रह दिनों से मौसम पल-पल बदल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह आकाश में बादल छाए जाने के बावजूद करीब साढ़े चार बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। पूरे दिन बादलों की गर्जना के साथ ही बूंदाबांदी रुक रुक कर जारी रही। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने और धूप न निकलने से 21 किमी प्रति घंटे की बर्फीली हवाओं के चलने से मौसम ठंडा हो गया। बूंदाबांदी के बाद बावजूद पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उपकृषि निदेशक शिवकुमार केसरी ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए बूंदाबांदी अमृत बरस रहा है। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे तक दो एम एम, शाम तक 10 एम एम बारिश रिकार्ड की गई है। उधर, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को आकाश में बादल छाने और बूंदाबांदी होने के बाद एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। आकाश में बादल छाए रहेंगे। धूप न निकलने से मौसम में ठिठुरन बरकार रहेगी। गरज के साथ बूंदाबांदी पड़ने की संभावना है।