फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Baraut team winner, Shamli runner up

बड़ौत टीम विजेता, शामली रही उपविजेता

Mon, 04 Oct 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Baraut team winner, Shamli runner up
शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
शामली। शामली फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय शामली फुटबॉल चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बड़ौत ए की टीम विजेता रही, जबकि शामली ए की टीम उपविजेता रही। विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वीवी डिग्री कालेज शामली के मैदान पर दो दिवसीय शामली फुटबॉल चैलेंज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के आयोजक व संचालक शामली फुटबॉल क्लब के ऑनर शिखर स्वामी व अमित कुमार रहे। शिखर स्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। रविवार को शामली-सहारनपुर, मुजफ्फरनगर-बड़ौत शील्ड एफसी और शामली बी-बड़ौत ए के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें शामली एफसी व शामली ए और बड़ौत शील्ड एफसी व बड़ौत ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद शामली ए और बड़ौत ए की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबले में बड़ौत ए की टीम विजेता बनी और शामली ए की टीम उपविजेता रहा। मुख्य अतिथि सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल और हेमू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed