फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Barala's team became kabaddi champion

बराला की टीम बनी कबड्डी चैंपियन

Sun, 12 Jan 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Barala's team became kabaddi champion
कैराना में जमीयत यूथ क्लब द्वारा आयोजित कबडडी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी - फोटो : SHAMLI
कैराना। जमीयत यूथ क्लब की ओर से रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बराला की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मौलाना अकील के निर्देश पर जमीयत यूथ क्लब की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जमीयत उलमा-ए-हिंद के मरकजी मेंबर मौलाना नाजिम की अध्यक्षता में हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में गांव खुरगान, मसूरा, अकबरपुर सुनहेटी, बराला और अलीपुर गांव की छह टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच गांव मसूरा और बराला के बीच हुआ। जिसमें बराला की टीम ने 25-15 से जीत हासिल की। विजयी टीम को मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। जमीयत यूथ क्लब खादिम मौलवी इरफान ने रेफरी की भूमिका निभाई। मौलवी इरफान ने बताया कि 26 जनवरी को कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत स्थित जामिया बदरूल उलूम में दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य गय्यूर अली ने किया। इस दौरान मोलाना वासिल कन्वीनर, असलम प्रधान, अकरम जिला पंचायत सदस्य व आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed