फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bar association election notification released, election will be held on 21

Shamli News: बार एसोसिएशन चुनाव की अधिसूचना जारी, 21 को होगा मतदान

Wed, 14 Dec 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bar association election notification released, election will be held on 21
बार एसोसिएशन चुनाव की अधिसूचना जारी, 21 को होगा चुनाव
विज्ञापन

शामली, कैराना। बार एसोसिएशन की वर्ष 2023 की कार्यकारिणी के गठन के लिए एल्डर कमेटी ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। 21 दिसंबर को बार एसोसिएशन के 301 मतदाता नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बार भवन में मतदान करेंगे।

बार एसोसिएशन की वर्ष 2023 की कार्यकारिणी के गठन के लिए एल्डर कमेटी के सदस्य ईशपाल सिंह एडवोकेट, प्रदीप कुमार जैन, ब्रह्मपाल सिंह चौहान, मुख्तार हुसैन व रियासत अली ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। जिसके अनुसार बार एसोसिएशन के 301 अधिवक्ता 21 दिसंबर को मतदान करेंगे। इससे पहले 15 व 16 दिसंबर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बार भवन में नामांकन पत्रों की बिक्री होगी और जमा कराए जाएंगे। 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति दर्ज की जाएगी। 17 दिसंबर को ही एक बजे से शाम चार बजे तक नाम वापसी होगी। 21 दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बार भवन में मतदान होगा। मतदान पूरा होने के बाद मतगणना और उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed