{"_id":"582df89b4f1c1b7b3890076e","slug":"bankon-mein-cash-kam-ktar-jyada","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में कैश कम, ग्राहकों की कतार ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में कैश कम, ग्राहकों की कतार ज्यादा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
शामली के पीएनबी में नोट जमा करने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के थानाभवन में पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने से किसानों के पास जहां फसल की बुवाई के लिए खाद, बीज खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं, वहीं शादी-विवाह के कार्य भी संपन्न कराने में कठिनाई हो रही है। जिला सहकारी बैंक में किसानों को खर्च के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिल पा रही है। उधर, सहकारी समेत अन्य बैंकों में कैश तो बेहद कम है। लेकिन कैश लेने वालों की कतार बहुत ज्यादा।
बैंक शाखा प्रबंधक अतुल कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय से बहुत कम नोट शाखा में आ रहे हैं। इस कारण बैंक में नई करेंसी लेने आ रहे लोगों को दो-दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। बैंक से कम नोट मिलने पर किसान फसल की बुवाई के लिए खाद व बीज खरीदने के लिए भटक रहे हैं।
उधर, शादियों वाले परिवार के लोग बैंकों में पहुंचकर कम नोट देने को लेकर रोष जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है शादियों की स्थिति में तो राहत दी जानी चाहिए थी। जिला सहकारी बैक के शाखा प्रबंधक को शादी के छपे कार्ड दिखाकर ज्यादा नोट देने की गुहार की जा रही है। लेकिन जिला मुख्यालय से कम पैसा शाखा में आने के कारण बैंक प्रबंधक अपनी असमर्थता जता रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के किसानों ने जिला मुख्यालय से मांग की है कि थानाभवन शाखा को अधिक पैसा भेजा जाए जिससे किसान अपनी आवश्यकता पूरी कर सके। अन्य बैंकों में भी नए नोटों की सप्लाई बढ़नी चाहिए। तभी जाकर बैंकों के बाहर लगी भीड़ छंटेगी। लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है।