फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   banko ki hartaal se 250 crore kaa lenden prabhaavit

बैंकों की हड़ताल से 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित  

Wed, 26 Dec 2018 11:34 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 26 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
banko ki hartaal se 250 crore kaa lenden prabhaavit
file - फोटो : amarujala
बैंकों के विलय का विरोध और वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर जिले के बैंक कर्मियों ने जुलूस निकालकर राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ निजी बैंकों को भी बंद करा दिया। हड़ताल के कारण बैंकों में लेनदेन पूरी तरह ठप रहा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंकों की हड़ताल के कारण जिले में 250 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन

 बुधवार को यूनाइटेड फार्म आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल रही। बैंकों में ताला लटके होने से लेनदेन के लिए आए लोग लौट गए। दोपहर बाद राष्ट्रीयकृत बैंककर्मियों ने जुलूस निकालकर प्राइवेट बैंकों को बंद करा दिया गया। उधर, यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव इंद्रपाल सिह राठी के नेतृत्व में जिले के बैंक कर्मियों ने शहर के भारतीय स्टेट बैंक के बाहर सुबह दस बजे  इकट्ठा हुए। बैंक कर्मियों को जुलूस वर्मा मार्केट से होता हुए वीवी इंटर कालेज से बैंक आफ बड़ौदा होते हुए आर्यपुरी से बुढ़ाना रोड होते हुए एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक होते हुए दिल्ली रोड बंधन बैंक  और धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास एक्सिस बैंक पर समाप्त हुआ। 
विज्ञापन

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव इंद्रपाल सिंह राठी ने राष्ट्रीयकृत व निजी बैंकों की हड़ताल को शत प्रतिशत सफल बताते हुए सभी बैंकों का बंद होने का दावा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीएनबी के जिला अग्रणीय बैंक प्रबंधक शैलेश कुमार का कहना है कि जिले में 110 बैंकों की शाखाएं हैं। जिनमें प्रति बैंक में 20 लाख रुपये का कारोबार होता है। जिले में बैंक की हड़ताल के कारण 250 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। प्रतिदिन 110 बैंक शाखों में पांच करोड़ रुपये क्लीयरिंग होती है। मौके पर विजेंद्र शर्मा, जीके खत्री, सुनील कुमार, निशांत तोमर, प्रिया शर्मा, संजय जैन, निवेश गुप्ता,  मुक्ता, पिकी, शीशपाल, संजय, रामपाल, मदनपाल, दीपचंद, सुशील गौतम, अरुण मित्तल, हरपाल, प्रेमवती, अशोक बंसल,  संजय, विपिन पूनिया, रवि, देवेंद्र कुमार,  प्रेमचंद, ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।


कई एटीएम खराब, तो कुछ का सर्वर गायब
 शामली। बैंकों की हड़ताल के कारण जिले में कई स्थानों में एटीएम भी धोखा दे गए। वहीं जिन एटीएम में पैैसे था, उनमें लंबी लाइन लगी रही। शहर के हनुमान रोड स्थित स्टेट बैंक के एटीएम का सर्वर गायब मिला। पास में ही ओरियंटल बैक आफ कामर्स का एटीएम खराब मिला। वर्मा मार्केट में इंडियन बैंक का एटीएम ग्राहकों धोखा दे गया।

बैंक कर्मियों की मांग
1. बैंक आफ बड़ौदा, देना बैंक, विजया बैंक के विलय का विरोध। 
2. एक नवंबर 2017 से लंबित वेतन वृद्धि नाकाफी ।
3. बडे़ ऋण एनपीए हो रहे हैं। ऋण वसूली हेतु बड़े कानूनी प्राविधान किए जाए। 
4. जानबूझकर ऋण चुकता न करने वाले पूंजीपतियों को कड़ी सजा का प्रावधान किए जाने और बैंकों में स्टाफ बढ़ाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed