फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bank personnel bangles women Fenkin

महिलाओं ने बैंक कर्मियों पर फेंकीं चूड़ियां

Tue, 20 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 20 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bank personnel bangles women Fenkin
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बैंक शाखाओं से कैश न मिलने के कारण हंगामे का दौर सोमवार को भी जारी रहा। शहर के कई बैंक शाखाओं पर हंगामा हुआ, तो गढ़ीपुख्ता में पीएनबी शाखा पर गुस्साई महिलाओं ने हंगामा करते हुए बैंक कर्मियों पर चूड़ियां तक फेंक दीं। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह बैंक शाखाएं खुलने से पहले ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। शहर के माजरा रोड स्थित आंध्रा बैंक शाखा पर सुबह छह बजे से ही महिला और पुरुषों की भीड़ लग गई थी। 10 बजे बैंक शाखा खुलने पर कैश लेने के लिए आपाधापी मच गई। उधर, एमएसके रोड स्थित यूनियन बैंक शाखा और वर्मा मार्केट स्थित सर्वयूपी ग्रामीण बैंक शाखा पर दोपहर में जबरदस्त भीड़ होने के कारण जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


ग्राहकों का आरोप था कि बैंक कर्मी कैश देने में मनमानी कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वालों को समझा बुझाकर शांत किया। उधर, गढ़ीपुख्ता कस्बे में पीएनबी बैंक शाखा पर सुबह से ही महिला और पुरुषों की भीड़ कैश लेने के इंतजार में लगी थी। दस बजे बैंक शाखा खुलने पर बैंक कर्मियों ने इक्का दुक्का ग्राहकों को कैश देना शुरू किया। ग्राहकों का आरोप था कि उन्हें 10 हजार रुपये के स्थान पर सिर्फ दो हजार रुपये ही दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर महिलाओं में गुस्सा भड़क गया। महिलाओं ने नारेबाजी के साथ हंगामा करते हुए बैंक की खिड़की से बैंक कर्मियों पर चूड़ियां फेंकनी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख बैंक कर्मियों ने बैंक का गेट बंद करा दिया और पुलिस को सूचना दी। गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद बैंक कर्मियों से बातचीत करके बैंक का गेट खुलवाया। तब जाकर कैश वितरण शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed