फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bank closed, ATM locks, public upset

बैंक बंद, एटीएम पर ताले, पब्लिक परेशान

Tue, 08 Oct 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bank closed, ATM locks, public upset
बैंक बंद, एटीएम पर ताले, पब्लिक परेशान
विज्ञापन

थानाभवन। मेरा छोटा भाई मुजफ्फरनगर में पालीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। उसे कोचिंग की फीस जमा करानी है। इसलिए मुझे बीस हजार रुपये की जरूरत है। मैं हसनपुर लुहारी से आया हूं, वहां का एटीएम बंद है। यहां भी मैं तीन एटीएम के चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन सभी एटीएम पर ताला लगा है। अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं। बैंक बंद होने और एटीएम पर कैश खत्म होने पर कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक के सामने खड़े पुनीत कुमार ने कुछ इस तरह से अपनी पीड़ा बताई। यह समस्या सिर्फ पुनीत की नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों व्यापारी, छात्र व आमजन की है, जो फिलहाल कैश खत्म होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि शनिवार से बैंकों की छुट्टी चल रही हैं। अब रविवार के बाद सोमवार, मंगलवार तक बैंक बंद हैं। इस कारण लोग सिर्फ एटीएम पर निर्भर थे। कस्बे की बात करें तो यहां यूनियन बैंक, एचडीएफसी, ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स, पंजाब नेशनल बैंक व भारतीय स्टेट बैंक यानी कुल पांच एटीएम हैं। इसके अलावा तीन एटीएम जलालाबाद व एक हसनपुर लुहारी में स्थित है। शनिवार दोपहर तक तो सभी एटीएम खुले रहे और लोगों ने इनका लाभ भी उठाया। लेकिन, रात होते होते सभी एटीएम में पैसे खत्म हो गए। पैसे खत्म होने के बाद यहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने इन एटीएम के शटर बंद कर दिए। इसका परिणाम है कि सोमवार को दिनभर लोगों को क्षेत्र में नकदी निकालने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मुझे एक व्यापारी को बीस हजार रुपये नकद देने थे, इस पैसे के लिए वह एटीएम के अलावा क्षेत्र के सभी जनसेवा केंद्रों के भी चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर जगह से उन्हें मायूस ही वापस लौटना पड़ रहा है।--शिवम सैनी, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

कल दशहरे का त्योहार है। मुझे घर में सामान लेकर जाना है। आज कस्बे के सभी एटीएम बंद पड़े हैं। जब पैसे निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला तो मुझे एक दोस्त से पांच हजार रूपये उधार लेने पड़े।--अनुज कश्यप, मंटी हसनपुर

छुट्टी को ध्यान में रखते हुए एटीएम में पर्याप्त पैसा डाला गया था। लेकिन, लगातार चार दिन का अवकाश होने से कुछ दिक्कत आई है। इसके अलावा कुछ बैंक के एटीएम में एजेंसियां पैसे डालती है। ये एजेंसियां यदि छुट्टी के दिन में पैसे डालती तो लोगों को ज्यादा दिक्कत न होती। -अजय गुप्ता, ब्रांच मैनेजर एसबीआई हसनपुर लुहारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed