{"_id":"607f1d4c8ebc3e24575152f9","slug":"bandi-will-be-applied-simultaneously-in-the-district-shamli-news-mrt5353419152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे जिले में एक साथ लागू होगी बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे जिले में एक साथ लागू होगी बंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे जिले में एक साथ लागू होगी बंदी
शामली/कैराना। जिले में साप्ताहिक बंदी की अलग-अलग दिन की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। अब पूरे जिले में एक साथ शनिवार रात से सोमवार सुबह तक बंदी (कोरोना कर्फ्यू) लागू होगी।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि प्रतिदिन सोमवार से शुक्रवार तक रात्रि नौ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा शनिवार की रात्रि आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक जिले के समस्त ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू घोषित किया गया है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सोमवार से शनिवार तक अलग-अलग दिन होने वाली बाजारों की साप्ताहिक बंदी स्थगित कर दी गई है। कैराना में बुधवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी अब नहीं होगी। मंगलवार शाम डीएम के आदेश के बाद साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था स्थगित हो गई है। बुधवार कैराना नगर में साप्ताहिक बंदी खत्म होने से सभी दुकानें खुलेंगी।