फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   band honge daggamaar vaahan

बंद होंगे डग्गामार वाहन, बढ़ेंगी रोडवेज बसें

Tue, 28 May 2019 12:10 AM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 28 May 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
band honge daggamaar vaahan
file - फोटो : amarujala
डग्गामार वाहनों के खिलाफ पुलिस प्रशासन का अभियान जारी है। एसडीएम के निर्देश पर सोमवार को भी छह डग्गामार वाहन सीज किए गए। इस रुट पर करीब 80 डग्गामार वाहन चलने बताए गए हैं। एसडीएम का दावा है कि सबकों बंद कराया जाएगा। उनके स्थान पर रोडवेज बसें बढ़ाने को रोडवेज को लिखा गया है। आठ बसों के संचालन को मंजूरी भी मिल गई है। हालांकि ये बसें मंगलवार से पानीपत रूट पर चलेंगी।
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मजदूर पानीपत फैक्ट्रियों में काम करने जाते है। बसों की कमी के चलते इस मार्ग पर डग्गामार वाहनों को बढ़ावा मिला है। लोग इन्हीं में सफर को मजबूर हैैं। आए दिन ये वाहन हादसों का सबब बने हैं। वहीं, डग्गामार के कारण परिवहन विभाग को भी राजस्व की हानि हो रही थी। प्रशासन ने कैराना-पानीपत रूट पर दौड़ने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ दो दिन से अभियान चलाया है। एसडीएम के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने डग्गामार वाहनों के अड्डों पर धरपकड़ अभियान चलाकर दो डग्गामारों को सीज कर दिया था। वहीं, सेामवार को भी अभियान जारी रहा। सोमवार को पुलिस ने डग्गामार के अड्डों और यमुना पुल से गुजर रही 6 और डग्गामार वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। जिसके चलते डग्गामार चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि क्षेत्र में किसी भी मार्ग पर डग्गामार चलती हुई पाई गई तो विधिक कार्यवाही होगी। बताया जाता है कि रूट पर करीब 80 डग्गामार दौड़ रहे हैं । इन सभी को बंद कराने का प्लान है। इनके बंद होने से पहले यहां रोडवेज बसों के व्यवस्था का प्लान है। एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने रोडवेज के आरएम को फोन करके कैराना पानीपत रूट पर अधिक बसे संचालित कराने को कहा। आरएम ने बताया कि चुनाव ड्यूटी से बसें वापस आ गई हैं। यात्रियों की समस्या को देखते हुए मंगलवार से शामली से पानीपत के लिए आठ बसें चलाई जाएंगी। एसडीएम ने बताया कि पूर्व में हुए सड़क हादसों को ध्यान में रखते हुए डग्गामार गाड़ियों को किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बस अड्डे पर सही करें व्यवस्था
नवाज सिद्दीकी ने एसडीएम को प्रार्थना देकर बताया कि कैराना में उनके प्रयासों से बस स्टैंड की स्थापना हुई है। बस अड्डे का निर्माण अभी अधर में हैं। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी होती है। बस अड्डे परिसर में फर्श का निर्माण कराने, हरियाणा रोडवेज बसों के बाईपास से न होकर कैराना से जाने की व्यवस्था कराने, यूपी रोडवेज बसों का समय सारिणी के हिसाब से बस अड्डे पर आगमन व प्रस्थान करने की व्यवस्था आदि की मांगें की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed