फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Banat's cattle trader dies in Chhattisgarh, atmosphere of grief among family members

Shamli News: बनत के पशु कारोबारी की छत्तीसगढ़ में मौत, परिजनों में गम का माहौल

Sat, 08 Jun 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 08 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Banat's cattle trader dies in Chhattisgarh, atmosphere of grief among family members
बनत के गुडडू का  फाइल फोटो
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत निवासी पशु कारोबारी की छत्तीसगढ़ के रायपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक 15 दिन पूर्व पशु खरीदने व बेचने के काम से गए थे। इस हादसे में जिला सहारनपुर के गंगोह के लखनौती निवासी एक युवक की भी मौत होने व एक अन्य युवक के घायल होने की चर्चा है।
विज्ञापन

थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के कस्बा बनत के उत्तरी हकीकत नगर निवासी गुडडू उर्फ वसीम (45) 15 दिन पूर्व छत्तीसगढ़ में पशु खरीदने व बेचने का कार्य करने के लिए गए थे। उनके साथ जिला सहारनपुर के गंगोह थानाक्षेत्र के गांव लखनौती निवासी दो युवक भी साथ गए थे। शुक्रवार सुबह वे पिकअप गाड़ी में पशु लेकर पैठ में बेचने जा रहे थे। बताया गया है कि उसी दौरान कुछ लोग उनकी पिकअप के पीछे लग गए। उन्होंने पिकअप को दौड़ा लिया और तीनों युवक चलती पिकअप से नीचे गिर गए। गुड्डू की मौके पर मौत हो गई। एक युवक की उपचार के दौरान मौत होने की चर्चा है। हादसे में तीसरा युवक गंभीर घायल हो गया। गुडडू की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में गम का माहौल है। परिजनों के मुताबिक शनिवार को उसका शव बनत लाया जाएगा।
विज्ञापन


थाने के निकट खड़ा ट्रैक्टर चोरी

कांधला। नगर के मोहल्ला गुजरान निवासी किसान रिजवान शाम को अपने खेत में जुताई कर घर लौट रहा था। किसान के अनुसार उसको थाने से कुछ दूरी पर चलने के बाद एक जरूरी काम आ गया। सड़क किनारे ट्रैक्टर को खड़ा कर वह बाजार में चला गया। वापस आकर देखा तो वहां ट्रैक्टर नहीं था। रिजवान ने थाने पर दी तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर ले जाने का आरोप
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया गांव निवासी व्यक्ति की रिश्तेदारी का युवक उसकी 15 वर्षीय पुत्री बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। उन्होंने युवक के रिश्तेदारों से बातचीत की तो उन्होंने दो दिन में पुत्री को वापस भेजने की बात कही, लेकिन उसकी पुत्री नहीं मिली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सुशील निवासी मछरौली थाना झिंझाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस किशोरी की तलाश में उत्तराखंड समेत कई स्थानों पर तलाश कर रही है, लेकिन अभी कुछ पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed