फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ban on transport of poultry products in other states

दूसरे राज्यों में पोल्ट्री उत्पादों के परिवहन पर रोक

Mon, 11 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ban on transport of poultry products in other states
शामली। कानपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। शासन ने एक-दूसरे राज्य में पोल्ट्री उत्पाद लाने और ले जाने पर भी 24 जनवरी तक पाबंदी लगा दी है। जनपद से हरियाणा में पोल्ट्री उत्पादों को लाया और ले जाया जाता है। पाबंद लगने से पोल्ट्री फार्म संचालकों को बड़ा झटका लगेगा। इसके साथ ही जिले में निगरानी रखने के लिए सर्विलांस टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है। जिले में गठित टीमों की मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन पहले से ही एहतियात बरत रहा है, लेकिन अब यूपी में भी बर्ड फ्लू की दस्तक से स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले में छोटे-बड़े करीब 25 पोल्ट्री फार्म हैं, जिन पर निगरानी रखी जा रही है। मु
विज्ञापन

ख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यशवंत सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर ब्लाक स्तर पर सर्विलांस टीमें गठित की गई है। पोल्ट्री फार्मों पर नजर रखी जा रही है। पोल्ट्री फार्म संचालकों से साफ-सफाई और सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। अगर कोई भी मामला सामने आता है, तो उसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पोल्ट्री उत्पादों के एक-दूसरे राज्य में परिवहन पर 24 जनवरी तक रोक लगा दी गई है। जिले की सीमा हरियाणा से मिलती है इसलिए वहां पर निगरानी रखी जाएगी। पोल्ट्री फार्मों में रैंडम सैंपलिंग की जाएगी। जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है। इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

--
टैमीफ्लू गोली पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
शामली। सीएमओ डॉ. वीर बहादुर ढाका ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है। सीएचसी स्तर पर अलग से वार्ड तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि टैमीफ्लू गोली पर्याप्त मात्रा में पहले से ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed