फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ban on operation of e-rickshaws in markets

त्योहार पर ई-रिक्शा के बाजार में प्रवेश पर प्रतिबंध

Fri, 13 Nov 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ban on operation of e-rickshaws in markets
बाजारों में ई-रिक्शा के संचालन पर लगी रोक
विज्ञापन

कैराना। दीपावली व भैया दूज त्योहारों पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बाजारों में ई रिक्शाओं के संचालन पर रोक लगा दी। बृहस्पतिवार को सुबह से ही पालिका बाजार, चौक बाजार, जोड़िया कुआं आदि प्रमुख बाजारों में पुलिस के जवानों ने खड़े होकर ई-रिक्शाओं को अंदर आने नहीं दिया। इस दौरान ई-रिक्शा केवल कस्बे के बाहरी मार्गों पर ही चला। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि त्योहार के कारण बाजारों में भीड़ को देखते हुए ई-रिक्शा के बाजार में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
पटाखा व्यापारियों ने लगाई गुहार
शामली। जिले में पटाखों की बिक्री पर पाबंदी लगाने के विरोध में पटाखा व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारियों ने बताया कि उनकी मोटी रकम फंस गई है। उन्होंने फैक्टरी संचालकों को पटाखों के लिए एडवांस भुगतान कर रखा था। आर्डर नहीं आने से अब उनकी रकम डूब जाएगी, तभी गन्ना मंत्री सुरेश राणा कलक्ट्रेट पहुंचे। पटाखा व्यापारियों ने मंत्री को अपनी विपदा बताई। इस पर मंत्री ने प्रशासन से बात करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बकाया भुगतान दिलाने की मांग
शामली। भाकियू किसान सेना ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन देकर गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की। इसके अलावा खेतों की पराली जलाने पर किसानों पर मुकदमे दर्ज नहीं करने, जब तक गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक कनेक्शन नहीं काटने, किसानों के निजी नलकूप का विद्युत भार नहीं बढ़ाने, निजी नलकूपों के कनेक्शन सामान्य योजना में मुहैया कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय प्रवक्ता विक्रांत चौधरी, जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजी, बाबूराम भंडारी, सतेंद्र जावला, जगवीर फौजी, राहुल चौधरी, विशाल धामा, मोनू पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed