फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ban on operation of e-rickshaws and four-wheelers in markets

Shamli News: बाजारों में ई रिक्शा, चार पहिया वाहनों के संचालन पर लगाई रोक

Wed, 30 Oct 2024 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 30 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ban on operation of e-rickshaws and four-wheelers in markets
शामली। धनतेरस पर बाजाराें में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने पर पुलिस-प्रशासन ने बाजारों में ई रिक्शा और चार पहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह रोक दिया। बाजारों के बाहर मुख्य मार्ग पर बेरिकेडिंग कर यातायात पुलिस व सिविल पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा बाजारों में पुलिस की गश्त जारी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को बाजारों में धनतेरस पर खरीदारी के लिए शहर व देहात से ग्राहकों की भीड़ सुबह से ही पहुंचनी शुरू हो गई थी। ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए बाजारों में ई रिक्शा और चार पहिया वाहन कार आदि के संचालन को रोक दिया गया। ताकि बाजार में जाम की समस्या न बन सके। तीन पहिया व चार पहिया वाहनों को बाजार में जाने से रोकने के लिए कबाड़ी बाजार के बाहर फव्वारा चौक पर और शिव मूर्ति की तरफ गांधी चौक बाजार के बाहर मुख्य सड़क पर बैरियर लगाकर यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। नया बाजार के बाहर और अजुध्या चौक पर थाना पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली पुलिस शहर के कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, नया बााजर, नेहरू मार्किट आदि में पुलिस दिनभर गश्त करती रही।एएसपी संतोष कुमार सिंह और जिला यातायात प्रभारी सुखविंद्र सिंह का कहना है कि बाजारों मेंं ग्राहकों की भीड़ के कारण ई रिक्शा और चार पहिया वाहनों के चलने पर रोक लगाई गई है। अगर बुधवार को भी इसी तरह भीड़ रहेगी तो ई रिक्शा व चार पहिया वाहनों पर बाजारों में चलने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed