फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bakiu too silent, did not come forward

भाकियू भी मौन, नहीं आई आगे

Sat, 21 Sep 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bakiu too silent, did not come forward
कैराना दबिश के बाद विधायक के आवास पर जमा भीड़ - फोटो : SHAMLI
भाकियू भी मौन, नहीं आई आगे
विज्ञापन

शामली। भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत की मध्यस्थता से ही 16 सितंबर को पुलिस प्रशासन ने विधायक पक्ष को गाड़ी और उसके कागजात दिलाने को पांच दिन का समय दिया था, लेकिन तय समय सीमा में विधायक पक्ष ऐसा नहीं कर सका, लिहाजा भाकियू भी इसमें आगे नहीं आई।
इस मसले पर 16 सितंबर को कैराना की पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सिसौली जाकर भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत से मिली थीं। इसके बाद टिकैत ने इस मामले में मध्यस्थता कर डीएम और एसपी से वार्ता की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गाड़ी के कागजात दिखाने को पांच दिन का समय और दिया था। डीएम ने बताया था कि चौधरी नरेश टिकैत ने ये भी कहा कि यदि पांच दिन में कागजात और गाड़ी नहीं दी जाती तो वे भी इस मसले में कुछ नहीं कहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पांच बजे दी गई समय सीमा बीतने के बाद शनिवार को पुलिस एक्शन मोड में आ गई। ऐसे में सबकी निगाहें भाकियू के रुख पर टिकी थी, लेकिन भाकियू इस मामले में शांत नजर आई। भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत ने कहा कि इस मसले पर ना कोई उनसे मिला और ना ही किसी से बात हुई है। उधर, भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि चौधरी साहब ने समाज हित को ध्यान में रखकर मध्यस्थता की थी, ताकि किसी धरने प्रदर्शन से किसी तरह का माहौल खराब ना हो, लेकिन किसी को कानून को भी हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। पुलिस इस मामले में दुर्भावना से काम करने की बजाय कानून के दायरे में रहकर संयम से काम करे, पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह कानूनी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed