{"_id":"5f9b17a38ebc3eefb87df849","slug":"bakiu-collapsed-the-collectorate-made-officers-hostage-shamli-news-mrt5085785139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने कलक्ट्रेट घेरी, अफसरों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने कलक्ट्रेट घेरी, अफसरों को बनाया बंधक
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में भाकियू के धरने के दौरान किसानों की लगी भीड़।
- फोटो : SHAMLI
शामली। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में डेरा डाल दिया। किसान ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंचे और कलक्ट्रेट परिसर में खड़े कर दिए। डीएम कार्यालय के गेट पर गन्ना डाल दिया। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता एवं जिला गन्ना अधिकारी को करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर धरने पर बैठाए रखा। तीन दौर की वार्ता के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकलने पर किसान रात में भी कलक्ट्रेट में डटे रहे।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचे और कलक्ट्रेट के मुख्य मार्ग के साथ ही डीएम और एडीएम कार्यालय के बाहर ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर दीं। इस दौरान अधिकारियों ने अपने वाहन कलक्ट्रेट से बाहर भिजवा दिया। किसानों ने डीएम कक्ष के बाहर गन्ना डाला दिया।
प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि मिलें किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं कर रही हैं, जबकि बिजली बिलों के लिए किसानों पर कार्रवाई की जा रही है। जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि जब तक गन्ना भुगतान नहीं हो जाता, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरने पर पहुंचे एसई विद्युत जेके पाल एवं डीसीओ विजय बहादुर को अपने बीच बैठा लिया। तीनों शुगर मिलों के अधिकारियों, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में वार्ता हुई। जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि तीनों मिलों के अधिकारी आठ करोड़ का भुगतान करने की बात कह रहे थे।
किसान पूरे भुगतान की मांग कर रहे हैं, जिसमें से कम से कम 50 प्रतिशत तुरंत किया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर वार्ता विफल हो गई। धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष गयूर अहमद, ओमपाल, लाखन सिंह, पप्पू कांधला, दीपक शर्मा, राजकुमार, नदीम अहमद, भंवर सिंह, राजेश प्रधान, अक्षय बधेव, किसान नेता राजन जावला, रणधीर पिंडौरा, एजाज बनत, मनव्वर, देशपाल सिंह आदि शामिल रहे।
-----------
कलक्ट्रेट में भट्ठी चालू कर बनाया खाना
अधिकारियों से वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकलने पर किसान रात में भी कलक्ट्रेट में जमे रहे। शाम होते ही कलक्ट्रेट परिसर में भट्ठी चालू कर दी गई और धरने पर बैठे किसानों के लिए खाना तैयार किया गया। किसानों ने यहीं पर खाना खाया और धरने पर डटे रहे।
---------
परेशान रहे फरियादी
कलक्ट्रेट परिसर में ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी हो जाने से फरियादी परेशान रहे। कलक्ट्रेट में वाहन ले जाने की जगह नहीं बची। पार्किंग के साथ ही डीएम और एडीएम कार्यालय के बाहर ट्रैक्टर-ट्रालियों का कब्जा रहा।
---------
नहीं दिखे मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग
कोरोना संक्रमण काल के बावजूद भाकियू के धरने पर कोई सावधानी नजर नहीं आई। किसान बिना मास्क लगाए धरने में शामिल हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हुुआ। धरने पर किसान हुक्का गुड़गुड़ाते नजर आए।
-----------
शुगर मिलों पर बकाया की स्थिति
मिल बकाया करोड़ में
शामली 150.16
ऊन 119.55
थानाभवन 177.93
कुल 447.65
नोट : बकाया का आंकड़ा 28 अक्तूबर 2020 तक का है।

शामली : कलक्ट्रेट के डीएम कार्यालय के सामने गन्ने की पराली लेकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता?- फोटो : SHAMLI

शामली : ट्रैक्टर में बैठकर कलक्ट्रेट में भाकियू के धरने पर जाते किसान।- फोटो : SHAMLI