फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bajrang Dal blows the effigy of AMU Vice-Chancellor

बजरंग दल ने एएमयू के कुलपति का पुतला फूंका

Sat, 05 May 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Sat, 05 May 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal blows the effigy of AMU Vice-Chancellor
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगाने के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शामली में शिवचौक पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही यूनिवर्सिटी के कुलपति का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शामली कार्यालय पर बैठक हुई।

इसके बाद पैदल मार्च निकालकर कार्यकर्ता शिवचौक पर पहुंचे। वहां अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बजरंग दल के मेरठ प्रांत छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में उस मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगी है, जिसकी वजह से भारत का बंटवारा हुआ। ऐसे व्यक्ति की तस्वीर शिक्षा के मंदिर में लगानी देशहित में नहीं है। इससे साफ है कि अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में किस प्रकार की शिक्षा दी जा रही है। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी राष्ट्रद्रोह की ट्रेनिंग का अड्डा बन चुकी है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि एएमयू पर प्रतिबंध लगाया जाए और कुलपति सहित अन्य लोगों पर राष्ट्रद्रोह के तहत कार्रवाई की जाए। विवेक प्रेमी ने कहा कि जिन्ना जैसे व्यक्ति की तस्वीर लगाने से बेहतर है कि वहां शहीद भगत सिंह का जूता लगा दिया जाता। सन्नी शर्मा, विशाल निर्वाल, हिमांशु शर्मा, नमन संगल, अक्षय मलिक, हर्ष, सागर कुमार, पंकज राठी, अजय निर्वाल, गोविंदा सैनी, अमित गिरी, विजय पांडेय, पंकज गर्ग, पारस भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed